Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

LPG की कमी जारी, व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति प्रतिबंध जारी, चिंता

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 20, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान : एलपीजी सिलेंडर की घबराहट में बुकिंग न करें, LNG के दो जहाज जल्द भारत पहुचेगे

एलपीजी की आपूर्ति में कमी शुक्रवार को लगातार तीसरे सप्ताह भी जारी रही। हालांकि सिलेंडर भरवाने को लेकर बुकिंग में कुछ कमी आई है जो स्थिति के धीरे-धीरे सामान्य होने के संकेत हैं।

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कच्चे माल की आपूर्ति में बाधा बनी रहने से होटल सहित व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति प्रतिबंध जारी हैं जिससे चिंता बनी हुई है।

अमेरिका तथा इजराइल के ईरान पर हमलों और उसके जवाबी कार्रवाई करने से शुरू हुए युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो गया है, जो एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। इसके जरिये भारत अपने आयात का 60 प्रतिशत प्राप्त करता है। इतनी बड़ी मात्रा में आपूर्ति अचानक बंद होने से सरकार ने घरेलू रसोई के लिए आपूर्ति को प्राथमिकता दी है।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आपूर्ति शुरू में पूरी तरह रोक दी गई थी लेकिन बाद में उनकी जरूरत का पांचवां हिस्सा बहाल किया गया।

इससे घरेलू उपभोक्ताओं में घबराहट में सिलेंडर बुक करवाना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें इसकी उपलब्धता सीमित होने का डर था। 13 मार्च को हालत यह थी बुकिंग 87.7 लाख तक पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद इसमें कमी आई।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने 19 मार्च को संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि उस दिन करीब 55 लाख बुकिंग हुई जो एक दिन पहले 57 लाख थी।

युद्ध से पहले प्रतिदिन औसतन 50-55 लाख बुकिंग होती थी। उन्होंने कहा, ‘‘ घबराहट में की जा रही बुकिंग के मामले अब कम हो रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि सरकार उपलब्ध एलपीजी की आपूर्ति को घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही है…। एलपीजी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है लेकिन किसी भी वितरक के पास आपूर्ति पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 11,300 टन एलपीजी दी गई।

शर्मा ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में घरेलू एलपीजी उत्पादन में 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है और तीनों सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां युद्ध से पहले के स्तर पर रोजाना भरे हुए सिलेंडर की आपूर्ति कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए छापेमारी एवं औचक जांच जारी है। शुक्रवार को 4,500 छापे मारे जबकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप एवं एलपीजी वितरकों पर 1,800 औचक निरीक्षण किए।

राज्य सरकारों से निगरानी एवं प्रवर्तन व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ स्थिति अब भी चिंताजनक है, लेकिन हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति सामान्य स्तर पर बनाए हुए हैं।

उपभोक्ताओं से सिलेंडर भरवाने की बुकिंग करने के बाद घर पर उसका इंतजार करने की अपील करते हुए शर्मा ने कहा कि रसोई गैस पर दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन का भी उपयोग करना चाहिए।

इसके अलावा, शहर गैस नेटवर्क के पास रहने वाले उपभोक्ताओं को पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो एलपीजी का सुविधाजनक विकल्प है। इसमें ‘रिफिल बुकिंग’ की आवश्यकता नहीं होती और गैस सीधे पाइप के माध्यम से घरों तक पहुंचती है।

अभी 15 भौगोलिक क्षेत्रों में 13,700 कनेक्शन दिए गए हैं और 7,000 उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में स्थानांतरित हो चुके हैं।

इसके अलावा, केरोसीन जैसे वैकल्पिक ईंधन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यावसायिक एलपीजी के उपलब्ध भंडार से राज्यों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार इसे मुहैया कराया जा रहा है।

Tags: LPG की कमी जारी
Previous Post

कामाख्या धाम महोत्सव का भव्य आगाज: 1100 कन्या पूजन संग 238 जोड़ों का सामूहिक विवाह, लोकसंस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

Next Post

तेल विपणन कंपनियो ने प्रीमियम पेट्रोल दो रुपये, औद्योगिक डीजल 22 रुपये लीटर किया महंगा

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
Next Post
सरकार ने एक अप्रैल से एथनॉल मिश्रण और न्यूनतम 95 रॉन वाले ई20 पेट्रोल की बिक्री की अनिवार्य

तेल विपणन कंपनियो ने प्रीमियम पेट्रोल दो रुपये, औद्योगिक डीजल 22 रुपये लीटर किया महंगा

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group