Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारतीय सेना एवं प्रशासन के पूर्व अधिकारियों की मांग : संसद परिसर में अपने आचरण के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 17, 2026
in देश, राजनीति
0
भारतीय सेना एवं प्रशासन के पूर्व अधिकारियों की मांग : संसद परिसर में अपने आचरण के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

भारतीय सेना एवं प्रशासन के पूर्व एवं सेवा निवृत्त अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं समेत 204 प्रतिष्ठित लोगों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से 12 मार्च को संसद परिसर के अंदर किये गए व्यवहार के लिए देश से माफी मांगने की मांग की।

इन भूतपूर्व सैन्य अधिकारियों और नौकरशाहों ने राहुल गांधी के उक्त व्यवहार को शालीनता और संस्थागत गरिमा का ‘उल्लंघन’ करार दिया।

एक खुले पत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि 12 मार्च को संसद भवन परिसर के भीतर विरोध प्रदर्शन के दौरान गांधी के कार्यों ने अध्यक्ष की ‘जानबूझकर अवहेलना’ की और ‘संसदीय प्राधिकार के प्रति अनादर’ दिखाया।

पत्र में कहा गया, ‘‘संसद परिसर के भीतर प्रदर्शन या विरोध करने पर रोक लगाने के वास्ते अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए स्पष्ट निर्देश के बावजूद, गांधी के नेतृत्व वाले विपक्ष ने इसकी अवहेलना का रास्ता चुना।’’

एक संयुक्त बयान में कहा गया,‘‘अध्यक्ष की इस तरह की जानबूझकर अवहेलना केवल प्रक्रियाओं का उल्लंघन नहीं है, यह संसदीय अधिकार के प्रति जानबूझकर की गई अवहेलना और एक संवैधानिक संस्था की गरिमा से ऊपर व्यक्तिगत राजनीतिक तमाशे को रखने की इच्छा को दर्शाती है।

पत्र में कहा गया, ‘‘गांधी को इस व्यवहार के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए और उस रवैये पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए जिसके कारण यह व्यवहार हुआ, ताकि संसद की गरिमा, अधिकार और संस्थागत सुचिता पूरी तरह से संरक्षित रहे।’’

इसमें कहा गया है कि ऐसा आचरण स्थापित व्यवहार और शिष्टाचार के मानदंडों की स्पष्ट अवहेलना और अहंकार और विशेषाधिकार की ‘‘भावना’’ को दर्शाता है।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों ने आरोप लगाया कि गांधी ने अन्य सांसदों के साथ मिलकर संसद परिसर के अंदर प्रदर्शनों पर रोक लगाने वाले अध्यक्ष के निर्देशों की अवेहलना करते हुए संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने दावा किया कि ऐसा आचरण देश की सर्वोच्च विधायी संस्था के सदस्यों के लिए ‘बिल्कुल अनुचित’ था और इसने संसद को ‘राजनीतिक तमाशे का मंच’ बना दिया।

पत्र में कहा गया, ‘‘गांधी कई सांसदों के साथ संसद की सीढ़ियों पर बैठे चाय-बिस्किट खाते हुए देखे गए, जो देश की शीर्ष विधायी संस्था के सदस्यों के लिए बिल्कुल अशोभनीय था। संसद की सीढ़ियां तमाशे या राजनीतिक नाटक का स्थान नहीं हैं।

संसद को ‘लोकतंत्र का मंदिर’ करार देते हुए पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों ने कहा कि परिसर के गलियारों और सीढ़ियों सहित हर जगह और हर समय इसकी गरिमा को संरक्षित किया जाना चाहिए।

यह पत्र जम्मू और कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस पी वैद द्वारा समन्वित किया गया है। इस पर 204 व्यक्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारी एवं पूर्व नौकरशाह शामिल हैं। इस पर पूर्व राजदूतों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के भी हस्ताक्षर हैं।

Tags: प्रशासन के पूर्व अधिकारियों की मांग
Previous Post

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया हरदीप पुरी की बेटी को एप्स्टीन से जोड़ने वाली सोशल मीडिया सामग्री हटाने का निर्देश

Next Post

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर बैठकर बिरयानी खाने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर बैठकर बिरयानी खाने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर बैठकर बिरयानी खाने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group