गोरखपुर में LPG गैस की कालाबाज़ारी करने वाले आशीष इंडेन गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को अरेस्ट किया गया है। यहाँ दोगुने से अधिक दाम 2000/- ₹ में सिलेंडर बेचा जा रहा था।
कन्हैया इंडेन गैस सर्विस के मालिक अनिल वर्मा पर सिलेंडर लेकर ब्लैक में बेचने का आरोप है। इन सभी पर गंभीर धाराओं में FIR हुई है।
बताया जा रहा है कि कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को सप्लाई इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने एजेंसी पर छापा मारा था। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की पड़ताल की।
अनियमितता की आशंका के चलते गोदाम को सीज कर दिया गया और एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एजेंसी सीज होने के बाद क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बृहस्पतिवार को गोदाम पर गैस की गाड़ी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।