Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तम नगर में होली झड़प मामले में सात और लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा

admin by admin
March 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

दिल्ली पुलिस ने यहां उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया है तथा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कुल 14 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

इस बीच, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी कि जो लोग इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक, एआई से बनाए गए वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालिया कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन महिलाएं भी हैं जिनकी पहचान सायरा उर्फ ​​काली (40), शरीफान (50) और सलमा (36) के रूप में हुई है, और ये सभी उत्तम नगर की निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पहले हिरासत में लिया गया था।

अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार अन्य आरोपियों में सुहैल उर्फ ​​साहिल (21), समीर चौहान (20), फिरोज (22) और इस्माइल (50) शामिल हैं तथा ये सब भी उत्तम नगर के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि हिंसा में शामिल होने के आरोप में 14 वर्षीय नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सायरा उर्फ काली वही महिला थी जिससे कथित तौर पर विवाद हुआ था। यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब पीड़ित परिवार की एक छोटी बच्ची ने होली के दिन पानी का गुब्बारा फेंका, जो पास से गुजर रही काली पर गिर गया और उस पर पानी के छींटे पड़ गए।

इसके बाद, दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई और फिर यह घनी आबादी वाले जेजे कॉलोनी क्षेत्र में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।

पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान, कथित तौर पर कई लोगों ने 26 वर्षीय तरुण पर हमला किया तथा घायल तरुण की अस्पताल में पांच मार्च को मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है जिसके मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना से संबंधित एआई से बनाए गए कुछ फर्जी वीडियो व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं। हमारी टीम सभी वीडियो की जांच कर रही हैं और हम इसमें शामिल लोगों की पहचान भी कर रहे हैं। जो लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम झड़प में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र को जोन, सेक्टर और उप-सेक्टर में बांट दिया है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से जोन की निगरानी कर रहा हूं, एसीपी सेक्टर की निगरानी कर रहे हैं और एसएचओ सब-सेक्टर की निगरानी कर रहे हैं। हमने बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) समेत विभिन्न बलों के कर्मी तैनात किए हैं। स्थिति सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

इस बीच, रविवार को दिल्ली नगर निगम ने मामले में एक आरोपी के घर के ‘‘अवैध हिस्सों’’ को ढहा दिया। एमसीडी के अधिकारियों ने कहा कि ‘‘नालों पर बने अतिक्रमण को हटाने’’ की कार्रवाई के तहत ऐसा किया गया।

Tags: उत्तम नगर में होली झड़प
Previous Post

झांसी: अपहरण के आरोप में चार लोग हिरासत में, अपहृत युवक को मुक्त

Next Post

चांदी 3,400 रुपये टूटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर, मजबूत डॉलर से सोना स्थिर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

चांदी 3,400 रुपये टूटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर, मजबूत डॉलर से सोना स्थिर

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group