Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP SIR: दावे-आपत्ति अवधि में नाम जोड़ने के लिए करीब 70 लाख, हटाने के लिए 2.68 लाख प्रपत्र मिले

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 7, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत छह जनवरी से छह मार्च के बीच मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रपत्र 6 के माध्यम से 70.69 लाख से अधिक दावे और प्रपत्र 7 के माध्यम से 2.68 लाख आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रिनवा ने यहां लोक भवन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि दो महीने के दावे और आपत्ति अवधि के दौरान 70,69,810 प्रपत्र 6 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 35,72,603 प्रपत्र महिलाओं और 34,96,911 प्रपत्र पुरुषों द्वारा प्रस्तुत किए गए। यह दर्शाता है कि महिलाओं के आवेदनों की संख्या पुरुषों से अधिक है। तृतीय लिंग मतदाताओं द्वारा 296 आवेदन प्रस्तुत किये गये।

उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर, 2025 से (जब पुनरीक्षण प्रक्रिया की घोषणा की गई थी) राज्य को 86,69,073 प्रपत्र 6 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें पुरुषों से मिले 43,06,364, महिलाओं से मिले 43,62,323 और तीसरे लिंग के मतदाताओं से मिले 386 आवेदन शामिल हैं।

रिनवा ने नामावलियों से नाम हटाने की आपत्तियों के संबंध में कहा कि छह जनवरी से छह मार्च के बीच 2,68,682 प्रपत्र 7 आवेदन जमा किए गए थे। इनमें से 1,58,027 प्रपत्र पुरुष मतदाताओं, 1,10,645 प्रपत्र महिला मतदाताओं और 10 प्रपत्र तीसरे लिंग के मतदाताओं के नाम हटाने के संबंध में हैं।

उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर, 2025 से छह मार्च, 2026 तक कुल 3,18,140 प्रपत्र 7 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें पुरुष मतदाताओं के लिए 1,86,362, महिला मतदाताओं के लिए 1,31,766 और तीसरे लिंग के मतदाताओं के लिए 12 आवेदन शामिल हैं।

रिनवा ने कहा कि छह जनवरी को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में 12.55 करोड़ मतदाता थे, जिनमें 6.88 करोड़ पुरुष (54.8 प्रतिशत), 5.67 करोड़ महिलाएं (45 प्रतिशत) और 4,119 तृतीय लिंग मतदाता (0.01 प्रतिशत) शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है जिनके विवरण के सत्यापन की आवश्यकता है। रिनवा ने कहा, ‘‘अब तक, लगभग 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने राज्य भर में 5,621 स्थानों पर सुनवाई की व्यवस्था की और मतदाताओं की सहायता के लिए सहायता डेस्क स्थापित किए।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के अधिकारियों ने भी घरों का दौरा किया और एक मोबाइल ऐप्लिकेशन का उपयोग करके सत्यापन किया।

रिनवा ने कहा, ‘‘लगभग 14 प्रतिशत सुनवाई अब भी लंबित है, लेकिन काम की मौजूदा गति को देखते हुए प्रक्रिया 27 मार्च की निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

Tags: UP SIR: दावे-आपत्ति अवधि
Previous Post

यूक्रेन के खारकीव में रूसी मिसाइल के हमले में एक रिहायशी इमारत में सात लोगों की मौत

Next Post

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर जारी, 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
Next Post

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर जारी, 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

Recent Posts

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के घरों में किए गए...

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर स्थित पुलिस आवास निगम कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पर तैनात यशवंत की लाश बस्ती जिला में पड़ी मिली है।...

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।...

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी)...

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ, प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में स्थित अविका होटल में शनिवार को भीषण आग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group