Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संकटमोचक संजू की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 2, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
संकटमोचक संजू की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में

संजू सैमसन ने ‘संकटमोचक’ की भूमिका निभाते हुए नाबाद 97 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह रहे टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां पांच मार्च को उसका सामना इंग्लैंड से होगा।

दूसरे सेमीफाइनल में चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चार विकेट पर 194 रन बनाये । खचाखच भरे ईडन गार्डंस पर भारत के फॉर्म में चल रहे सभी बल्लेबाज नाकाम रहे लेकिन संजू ने संभवत: अपने कैरियर की सबसे यादगार पारी खेलकर वेस्टइंडीज के जीत के अश्वमेधी अभियान में नकेल कसी।

अभिषेक शर्मा ( 11 गेंद में 10 रन) एक बार फिर न सिर्फ बल्ले से नाकाम रहे बल्कि उन्होंने दो कैच भी टपकाये जबकि ईशान किशन भी दस रन बनाकर आउट हो गए । कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 और तिलक वर्मा ने 15 गेंद में 27 रन बनाये । वहीं हार्दिक पंड्या 14 गेंद में 17 रन ही बना सके।

वहीं संजू ने 50 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाये और सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरकर ‘फिनिशर’ की भूमिका निभाकर लौटे। भारत ने चार गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की । संजू ने 19वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड को स्क्वेयर लेग में छक्का लगाया और अगली गेंद पर चौका जड़ दिया।

इसके साथ ही इस मैदान पर 2016 टी20 विश्व कप जीतने वाली कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

जीत के बाद स्टैंड से ‘ मां तुझे सलाम’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसे गानों के बीच सैमसन घुटने के बल बैठे, हेलमेट उतारा और ईश्वर को याद किया । भारतीय टीम ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

संजू ने तीसरे विकेट के लिये सूर्यकुमार के साथ 58 रन की साझेदारी की । इसके बाद तिलक के साथ 26 गेंद में 42 रन जोड़े।

संजू के लिये यह काफी भावुक पल रहा होगा जो टीम में भीतर बाहर होते रहे हैं । पहले ईशान किशन की वापसी के कारण वह बाहर हुए । फिर नामीबिया के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा के बीमार होने पर उन्हें जगह मिली । पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक की वापसी के बाद संजू फिर बाहर हुए और जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने वापसी की।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 195 रन बनाये।

रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाये । उन्होंने शाइ होप के साथ पहले विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की । होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाये।

दोनों ने अच्छी शुरूआत करते भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया । भारत ने हालांकि 12वें ओवर में वापसी की जब जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाये।

इसके बाद हालांकि रोवमैन पॉवेल और जैसन होल्डर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिये सिर्फ 35 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी की । पॉवेल ने 19 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 34 रन बनाये जबकि होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे।

बीच के ओवरों में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत ने उन्हें डैथ ओवरों के लिये बचाकर रखा जिसका कोई फायदा नहीं हुआ।

पॉवेल ने अर्शदीप सिंह को 16वें ओवर में अच्छी खासी नसीहत देते हुए 24 रन निकाले । अर्शदीप ने चार ओवर में 43 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला । बुमराह ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट चटकाये।

खचाखच भरे ईडन गार्डंस पर भारतीय टीम शुरूआत में दबाव में दिखी जब वेस्टइंडीज ने 53 गेंद में 68 रन जोड़ लिये । पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर कप्तान होप और बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए चेस ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन बनाये।

इसके बाद होप ने हार्दिक पंड्या को मिडविकेट पर छक्का लगाया । अक्षर ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत का क्षेत्ररक्षण ढीला था।

चेस को जीवनदान भी मिला जब वरूण चक्रवर्ती ने गलत छोर पर थ्रो फेंककर रनआउट का मौका गंवा दिया । इसके बाद अभिषेक शर्मा ने कवर पर उनका आसान कैच छोड़ा जब वह 14 रन पर थे।

वरूण को नौवें ओवर में गेंद सौंपी गई जिन्होंने होप को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा । शिमरोन हेटमायेर ने आते ही पंड्या को छक्का लगाया और उस ओवर में 13 रन बने । इसके बाद उन्होंने वरूण को चौका और छक्का जड़ा।

बुमराह ने 12वें ओवर में हेटमायेर और चेस को आउट किया । हेटमायेर ने 12 गेंद में 24 और चेस ने 25 गेंद में 40 रन बनाये।

Tags: संकटमोचक संजू की पारी के दम
Previous Post

गोरखपुर में मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्ची की मौत, मुकदमा दर्ज

Next Post

पूर्ण चंद्र ग्रहण: 3 मार्च, 2026; मुख्य समय

Related Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू
अंतराष्ट्रीय

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

August 2, 2026
ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते
अंतराष्ट्रीय

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

August 2, 2026
मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल
अंतराष्ट्रीय

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

August 2, 2026
Next Post
पूर्ण चंद्र ग्रहण: 3 मार्च, 2026; मुख्य समय

पूर्ण चंद्र ग्रहण: 3 मार्च, 2026; मुख्य समय

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group