अयोध्या, कोतवाली रुदौली में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य की अध्यक्षता में जन सेवा केंद्र संचालकों की बैठक आयोजित हुई।बैठक में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा साइबर सतर्कता और नियमों के पालन के निर्देश दिए गए। संचालकों ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कोतवाली रुदौली में ग्राम चौकीदारों की बैठक सम्पन्न, त्योहारों को लेकर सतर्कता के निर्देश
कोतवाली रुदौली में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य की अध्यक्षता में ग्राम चौकीदारों की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने आगामी त्योहार होली, होलिका दहन और रमजान के मद्देनजर सभी को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने, संभावित विवादों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अफवाहों पर नजर रखने के निर्देश दिए।उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेशों से अवगत कराते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।










