Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

YouTube Down: तकनीकी गड़बड़ी या साइबर झटका? google, Amazon Web Services में थमी स्क्रीन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 18, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

आज यानी बुधवार को वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब दुनिया भर में अचानक ठप हो गया। भारत समेत अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील और जर्मनी जैसे कई देशों में यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं।

वेबसाइट और ऐप खोलने पर लोगों को स्क्रीन पर ‘Something Went Wrong’ का मैसेज दिखाई दे रहा है।

User reports indicate problems with YouTube TV since 8:13 PM EST.
How is it affecting you? #YoutubeTvDownhttps://t.co/Aof8XRrMNJ

— Downdetector (@downdetector) February 18, 2026

भारत में स्थिति 

भारत में सुबह-सुबह ही यूट्यूब डाउन होने से यूजर्स परेशान हो गए हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो प्ले नहीं हो रहे, ऐप क्रैश हो रही है या होमपेज लोड नहीं हो रहा। इससे लोगों की दिनचर्या और कामकाज प्रभावित हो रहा है।

ग्लोबल असर

यूट्यूब की यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका में अकेले 2 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स आई हैं, जबकि ग्लोबल स्तर पर यह संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। इससे साफ है कि यूट्यूब का आउटेज पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है।

YouTube TV भी प्रभावित

सिर्फ मुख्य प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि यूट्यूब TV भी इस ठप की चपेट में आया है। करीब 10,000 आउटेज रिपोर्ट्स दर्ज की गई हैं। इसका मतलब है कि लाइव टीवी स्ट्रीमिंग सर्विस भी प्रभावित हुई है।

समस्या कब शुरू हुई? 

अमेरिका में सबसे पहले 17 फरवरी को यूट्यूब डाउन होने की शिकायतें दर्ज हुईं। भारत में यह समस्या 18 फरवरी की सुबह लोगों ने नोटिस की। यूजर्स ने मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर दिक्कत देखी। कई लोगों का कहना था कि शॉर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल काम नहीं कर रही।

यूट्यूब ने क्या कहा?

team youtube ने इस आउटेज को स्वीकार किया और कहा कि वे समस्या की जांच कर रहे हैं। यूट्यूब ने आधिकारिक बयान में कहा कि फिलहाल इसका समाधान नहीं मिला है, लेकिन जैसे ही कोई अपडेट आएगा, यूजर्स को जानकारी दी जाएगी। हालांकि, अभी तक सेवा कब तक बहाल होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वजह क्या हो सकती है? 

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह समस्या सर्वर-साइड इश्यू या टेक्निकल ग्लिच की वजह से हो सकती है। साइबर अटैक की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने google, Amazon Web Services और Cloudflare में भी दिक्कतों की रिपोर्ट की है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यूट्यूब का आउटेज गूगल के क्लाउड सर्वर्स से जुड़ा हो सकता है। कंपनी लगातार समस्या को हल करने पर काम कर रही है।

Tags: ouTube Down: तकनीकी गड़बड़ी या
Previous Post

Bengaluru में दर्दनाक Accident, HDFC बैंक की महिला कर्मचारी की Live का मौत Video

Next Post

उन्नाव: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियां के हमले में बुजुर्ग अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी जख्मी

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

उन्नाव: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियां के हमले में बुजुर्ग अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी जख्मी

Recent Posts

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group