Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट ने कई बार दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा रद्द किया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ कई बार दुष्कर्म के लिए आरोप पत्र समेत एक आपराधिक मुकदमा यह कहते हुए रद्द कर दिया है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक जबरन संबंध बनाने के आरोप प्रथम दृष्टया टिकने योग्य नहीं हैं।

न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने नीरज कुमार और एक अन्य व्यक्ति द्वारा दायर याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ताओं ने बीएनएसएस की धारा 528 के तहत मौजूदा याचिका दायर करते हुए कथित दुष्कर्म के मामले में 28 फरवरी, 2025 को दाखिल आरोप पत्र रद्द करने की मांग की थी।

इस मामले में पीड़िता द्वारा एक दिसंबर, 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि पीड़िता एक शादीशुदा महिला है और उसका पति सेना में कार्यरत है। पीसीएस की परीक्षा की तैयारी के दौरान उसकी दोस्ती ममता नाम की एक महिला से हो गई थी जिसने उसका परिचय नीरज कुमार (प्रथम याचिकाकर्ता) से कराया था।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि सात अगस्त, 2022 को नीरज ने अपने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उसे बरेली के राजरानी होटल में बुलाया जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और इस घटना की वीडियो बनाया।

इसके बाद, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने यह वीडियो अपने भाई (याचिकाकर्ता दो) को भेजा और उसके भाई ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने की कोशिश की और इनकार करने पर उसने पीड़िता के परिजनों को वीडियो भेज दिया।

संपूर्ण रिकॉर्ड पर गौर करने और पीड़िता का बयान सुनने के बाद अदालत ने कहा, पीड़िता ने स्वयं स्वीकार किया है कि उसने कथित दुष्कर्म के दिन वह वीडियो नहीं देखा। यह विश्वास करना कठिन है कि एक शादीशुदा महिला वीडियो वायरल होने के भय से एक सरकारी अधिकारी के साथ निरंतर यौन संबंध बनाती रही।

अदालत ने कहा कि पीड़िता का कोई अश्लील वीडियो उसके परिजनों या पति को भेजे जाने के संबंध में रिकॉर्ड नहीं है। साथ ही होटल का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है। ये सभी तथ्य दर्शाते हैं कि पीड़िता ने स्वेच्छा से यह कदम उठाया। साथ ही दूसरे याचिकाकर्ता को भी इस मामले में घसीटा गया क्योंकि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि उसने कभी कोई वीडियो स्थानांतरित किया।

Tags: हाईकोर्ट ने कई बार दुष्कर्म
Previous Post

मेरठ में पाकिस्तानी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज के आरोप में मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

Next Post

जम्मू: पुलिस पर हमला करने के बाद गैंगस्टर, दो पाकिस्तानी नागरिक बाल सुधार गृह से भागे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
Next Post

जम्मू: पुलिस पर हमला करने के बाद गैंगस्टर, दो पाकिस्तानी नागरिक बाल सुधार गृह से भागे

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group