Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

STF ने कोडीन कफ सिरप मामले में सपा की युवा शाखा के पूर्व राज्य सचिव को किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 15, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

वाराणसी, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की लखनऊ इकाई ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण और तस्करी के सिलसिले में वाराणसी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान वाराणसी के मैदागिन निवासी अमित यादव के रूप में हुई जिसे शनिवार को हरहुआ रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में कफ सिरप तस्करी के आरोपों में मामला दर्ज था और वह फरार था।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में यादव ने बताया कि वह हरिश्चंद्र पोस्टग्रेजुएट कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी की युवा सभा का राज्य सचिव रह चुका है।’’

अधिकारियों ने कहा, ‘‘यादव ने कबूल किया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात शुभम जायसवाल से हुई थी। शुभम के पिता भोला प्रसाद की कंपनी शैली ट्रेडर्स कथित तौर पर एबॉट की ‘फेंसेडिल’ कफ सिरप की तस्करी में संलिप्त थी।’’

बताया जाता है कि कोडीनयुक्त कफ सिरप का नशे के रूप में इस्तेमाल होता है और पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश में इसकी काफी मांग रहती है।

अधिकारियों के मुताबिक लाभ के लालच में अमित ने शुभम के कहने पर अपनी कंपनी ‘जीएल सर्जिकल’ के जरिए एक लाख से अधिक बोतलें खरीदीं और उन्हें अन्य कंपनी के नाम पर फर्जी बिक्री दिखाकर ऊंचे दामों में बेच दिया।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ पहले से दंगा, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस राज्यभर में कोडीनयुक्त कफ सिरप के भंडारण और वितरण से जुड़े कथित अवैध नेटवर्क की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल दिसंबर में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नकली दवाओं और कोडीन सिरप से कथित मौतों के आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि सरकार के संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि इस प्रकरण में आरोपियों के सपा से संबंधों के प्रमाण मिले हैं और सदन में तस्वीरें दिखाकर दावा किया था कि एक आरोपी अमित यादव को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ देखा गया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले के कथित सरगना शुभम जायसवाल के भी सपा से संबंध थे और वह अमित का कारोबारी साझेदार था।

Tags: STF ने कोडीन कफ सिरप
Previous Post

भारत के खिलाफ चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

Next Post

गोरखपुर में बारात में हर्ष फायरिंग में ‘डीजे ऑपरेटर’ की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के चिलुआताल में लापता छात्र का मिला शव, गर्लफ्रेंड और उसके माता-पिता हिरासत में

September 29, 2026
Next Post

गोरखपुर में बारात में हर्ष फायरिंग में ‘डीजे ऑपरेटर’ की मौत

Recent Posts

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

गोरखपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की...

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

भारत में वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब का रचनात्मक तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स की एक...

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक...

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नागोया, भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में...

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को फैसला दिया कि उत्तर प्रदेश में होटल, रेस्तरां, कैफे और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group