Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: स्कूलों को थ्रेट ईमेल भेजने, सट्टेबाजी में लिप्त गिरोह के छह सदस्य को STF ने पकड़ा

admin by admin
February 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

नोएडा, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया और इनका ‘‘बम धमकियों से संबंध होने के भी संकेत’’ मिले हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल और भारत के नागरिक शामिल हैं जो गाजियाबाद के इंदिरापुरम और ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी क्षेत्र में अवैध कॉल सेंटर के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गौतमबुद्ध नगर जिले के निजी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकियों की जांच की जा रही थी जिसमें पता चला कि ई-मेल अमेरिका से आए थे लेकिन तकनीकी पड़ताल में इसकी ‘रिकवरी मेल’ का बांग्लादेश और भारत से संबंध होना पाया गया।

मिश्रा ने कहा, ‘‘जांच में यह मेल थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी इलाके से जुड़ा पाया गया। इसी आधार पर एसटीएफ ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ टीम ने शाहबेरी स्थित आरोपियों के ठिकाने पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के लिए कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। यह गिरोह अमेरिकी नामों जैसी फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर ग्राहकों से संपर्क करता था। मोबाइल और लैपटॉप से बड़ी संख्या में ऐसी ई-मेल आईडी लॉगिन मिलीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ‘वीपीएन’ और किसी तरह के ऐप का उपयोग कर अपनी असली लोकेशन छिपाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के निवासी एव मुख्य आरोपी अमीष जंग कारकी, लेखनाथ शर्मा व केदारनाथ और आगरा निवासी अनन्त कुमार, बिहार निवासी दिव्याशु व साहिल कुमार के रूप में हुई। इन भी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इनके पास से चार लैपटॉप, 22 मोबाइल फोन, दो नेपाली पासपोर्ट, दो फर्जी आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, 16 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, एक चेकबुक, नेपाली पैन कार्ड, नागरिकता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और 19,500 रुपये बरामद हुए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी भरे ई-मेल और सट्टेबाजी नेटवर्क का कोई प्रत्यक्ष संबंध है या नहीं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और कितनी रकम बाहर भेजी गई। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट की भी जांच जारी है।

Tags: नोएडा: स्कूलों को थ्रेट ईमेल भेजने
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान तेज; डोडा में वांछित आतंकवादियों के चिपकाए गए पोस्टर

Next Post

गोंडा में आवारा कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

September 22, 2026
Next Post

गोंडा में आवारा कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Recent Posts

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group