Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में ट्रक की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत, चालक फरार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

भदोही जिले में राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के बाद, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो चचेरे भाई सड़क के एक तरफ गिर गए और एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात 10 बजे राजमार्ग 19 पर गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा के पास हुआ।

गोपीगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) शैलेश कुमार राय ने बताया कि औराई थाने के सरौली गांव से विवेक राज बिंद (18) और उसका चचेरा भाई सूरज बिंद (19) मोटरसाइकिल से गोपीगंज बाजार जा रहे थे तभी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने चचेरे भाइयों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसके कारण विवेक और सूरज सड़क के एक तरफ गिर गए। इस घटना में अन्य मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक भी दूसरी तरफ गिर गए।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही विवेक और सूरज सड़क पर गिरे, वाराणसी की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक कथित तौर पर उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर में घायल हुए तीनों युवकों को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए और अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गए।

थाना प्रभारी राय ने बताया कि सूचना मिलने पर मारे गए युवकों के चाचा श्याम धर बिंद ने उनकी पहचान की, जिनकी शिकायत के आधार पर फरार ट्रक चालक और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना या सवारी करना), 125(ए) और 125(बी) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 106(1) (लापरवाही की वजह से किसी की मृत्यु का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: भदोही में ट्रक की चपेट में
Previous Post

अमेठी: सुबह सैर पर निकले दो लोगों को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत, अन्य घायल

Next Post

3 करोड़ से अधिक फर्जी आईडी निष्क्रिय, ट्रेन टिकट बुकिंग में बढ़ी पारदर्शिता, बहुस्तरीय साइबर सुरक्षा उपाय लागू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

September 23, 2026
Next Post
sanketik photo

3 करोड़ से अधिक फर्जी आईडी निष्क्रिय, ट्रेन टिकट बुकिंग में बढ़ी पारदर्शिता, बहुस्तरीय साइबर सुरक्षा उपाय लागू

Recent Posts

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group