बाराबंकी जिले में मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े एक पूर्व शूटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शोएब उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। वह बाराबंकी से लखनऊ जा रहा था, तभी असैनी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने उसकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने उसकी कार पर करीब 15 गोलियां चलाईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी करीब दस मिनट तक जारी रही। बीच सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने लगातार गोलियों की आवाज सुनने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से हमला किया गया और गोलियां चलाई गईं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें कई हमलावर शामिल थे।
शोएब उर्फ बॉबी का नाम पहले मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ चुका था। वह वर्ष 1999 में लखनऊ के जेलर आरके तिवारी हत्याकांड का भी आरोपी रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।




