Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांग्लादेश के आम चुनाव के नतीजों में BNP की एकतरफा जीत, जमात को हराया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 13, 2026
in अंतराष्ट्रीय, राजनीति
0

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बृहस्पतिवार को हुए महत्वपूर्ण आम चुनाव में जमात-ए-इस्लामी पर बढ़त बनाए हुए प्रतीत हो रही है।

नयी सरकार अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी, जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग शासन के सत्ता से बेदखल होने के बाद कार्यभार संभाला था।

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि शुरुआती नतीजों में बीएनपी को बढ़त मिली है और उसके उम्मीदवार 175 से अधिक सीटों पर आगे हैं, जबकि जमात के उम्मीदवार 30 सीटों पर आगे हैं।

संवैधानिक सुधारों पर जनमत संग्रह के साथ मतदान शाम 4.30 बजे समाप्त हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, अपराह्न दो बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हुआ।

गैर आधिकारिक परिणामों में, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगरा-6 निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की।

जमात-ए-इस्लामी के अध्यक्ष शफीकुर रहमान राजधानी की एक सीट से मुकाबले में सबसे आगे हैं, जबकि जमात महासचिव मिया गोलम पोरवार दक्षिण-पश्चिमी खुलना निर्वाचन क्षेत्र में अपने बीएनपी प्रतिद्वंद्वी अली असगर लॉबी से चुनाव हार गए हैं।

बांग्लादेश में जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ 13वां आम चुनाव कराया गया। सुधार पैकेज को ‘जुलाई राष्ट्रीय घोषणापत्र’ के नाम से भी जाना जाता है।

देश भर में 300 में से 299 संसदीय सीट पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुआ और शाम साढ़े चार बजे तक जारी रहा। हालांकि, जिन जगहों पर मतदाता मतदान केंद्र के अंदर थे, वहां उनके मतदान करने तक मतदान जारी रहा। वहीं, एक निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण मतदान रद्द कर दिया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग की गैरमौजूदगी में मुख्य मुकाबला बीएनपी और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी।

ग्यारह दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही जमात ने हिंसा और अनियमितताओं की कुछ छिटपुट घटनाओं का आरोप लगाने के बावजूद, मतदान को ‘‘शानदार’’ बताया और उम्मीद जताई कि वह ‘‘भारी जीत’’ हासिल करेगी।

बीएनपी चुनाव संचालन समिति के प्रवक्ता महदी अमीन ने कहा कि उनकी पार्टी की जीत ‘‘अपरिहार्य और स्पष्ट’’ है।

सरकारी ‘बीएसएस’ समाचार एजेंसी के मुताबिक निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने कहा कि देशभर में अपराह्न दो बजे तक लगभग 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद, मुख्य सलाहकार यूनुस ने आम चुनाव और जनमत संग्रह में भागीदारी के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद भी लोकतांत्रिक गरिमा, सहिष्णुता और आपसी सम्मान बनाए रखने का आह्वान करता हूं। मतभेद रहेंगे, लेकिन राष्ट्रीय हित में हमें एकजुट रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक जवाबदेह, समावेशी और न्याय-आधारित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में सामूहिक रूप से आगे बढ़ेंगे। आइए लोकतंत्र को मजबूत करने की इस यात्रा में मिलकर काम करें। यूनुस ने चुनाव और जनमत संग्रह को ‘‘नया बांग्लादेश’’ बनाने का एक ऐतिहासिक अवसर बताया।

इससे पहले, बीएनपी और जमात दोनों के शीर्ष नेताओं ने हेरफेर की आशंका जताई थी और कहा था कि अगर चुनाव ‘‘स्वतंत्र, एवं निष्पक्ष तरीके से’’ होते हैं तो वे चुनाव के नतीजों को स्वीकार करेंगे।

बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका के रिहायशी गुलशन इलाके में स्थित गुलशन मॉडल स्कूल एवं कॉलेज में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

बीएनपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहमान (60) ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी 15 वर्षों के राजनीतिक सूखे के बाद सत्ता हासिल करेगी, लेकिन उन्होंने परिणाम समय पर जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव ‘‘स्वतंत्र, निष्पक्ष, तटस्थ तरीके से और बिना किसी विवाद के’’ होते हैं तो बीएनपी परिणामों को स्वीकार करेगी।

वहीं, जमात को शफीकुर रहमान (67) के नेतृत्व में संवैधानिक रूप से धर्मनिरपेक्ष बांग्लादेश में पहली इस्लामवादी नेतृत्व वाली सरकार बनाने की उम्मीद है।

शफीकुर ने कहा, ‘‘हम ऐसे नतीजे चाहते हैं जो निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए आएं। अगर मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा तो हम नतीजे को स्वीकार करेंगे। दूसरों को भी इसे स्वीकार करना चाहिए। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम यही चाहते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में फर्जी वोट डालने का प्रयास किया गया और कई स्थानों पर उनके पोलिंग एजेंटों पर हमला किया गया।

बीएनपी और जमात दोनों ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से नतीजे आने तक मतदान केंद्रों पर रहने को कहा है।

निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और लगभग 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया, जो देश के चुनावी इतिहास में सुरक्षाकर्मियों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

मतदान के दौरान हिंसा रोकने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लगभग 9,00,000 कर्मियों को तैनात किया गया। प्रशासन ने राजधानी के प्रमुख इलाकों में बख्तरबंद वाहन (एपीसी) और त्वरित कार्यबल (आरएटी) तैनात किए। पहली बार, चुनाव सुरक्षा के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

देश भर में 299 निर्वाचन क्षेत्रों में 42,779 मतदान केंद्रों पर लगभग 12.7 करोड़ मतदाता अपने मत डालने के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 50 लाख पहली बार के मतदाता हैं।

कुल 50 राजनीतिक दलों के कुल 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बीएनपी ने सबसे अधिक 291 उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव में 83 महिला उम्मीदवार हैं।

दशकों में यह बांग्लादेश का पहला चुनाव है जिसमें कोई महिला नेता सुर्खियों में नहीं है। हसीना को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया, और उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया की लंबी बीमारी के बाद दिसंबर में मृत्यु हो गई। दोनों महिलाओं ने करीब चार दशकों तक देश की राजनीति पर दबदबा बनाए रखा।

कई जगहों से चुनावी हिंसा की खबरें आईं। बीडीन्यूज24’ की खबर के अनुसार, गोपालगंज में बम हमले में 13 वर्षीय लड़की सहित तीन लोग घायल हो गए।

एक अन्य घटना में मुंशीगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के बाहर सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए, जिससे मतदान अस्थायी रूप से बाधित हो गया।

इसके अलावा, खुलना में एक मतदान केंद्र के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के दौरान एक बीएनपी नेता की मौत हो गई।

करीब 81 स्थानीय संगठनों के 55,454 पर्यवेक्षकों ने चुनाव की निगरानी की, जबकि विदेशी चुनाव पर्यवेक्षकों की संख्या 394 रही। अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों में से 80 विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों की तरफ से हैं, जबकि बाकी अलग-अलग देशों से हैं, जिनमें स्वतंत्र यूरोपीय पर्यवेक्षक भी शामिल हैं।

‘इत्तेफाक’ अखबार के अनुसार, उत्तर पश्चिमी जॉयपुरहाट के कलाई इलाके में एक पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मतपत्रों की फोटोकॉपी वितरित करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार, उत्तर पूर्व सिलहट के बालागंज उप-जिले में ‘‘मतपत्रों की हेराफेरी के आरोपों में जमात और बीएनपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई’’, जहां एक स्थानीय जमात नेता और कई अन्य लोग आधी रात के आसपास एक मतदान केंद्र में घुस गए तभी बीएनपी कार्यकर्ताओं ने उन पर धावा बोला, जिसके परिणामस्वरूप हाथापाई हुई और सुरक्षा हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़ी।

राजधानी ढाका में पुलिस ने वोट खरीदने के आरोप में एक जमात नेता को गिरफ्तार किया, जबकि मतदान से कुछ घंटे पहले दक्षिण-पश्चिमी गोपालगंज में सात मतदान केंद्रों के पास देसी बम विस्फोट हुए।

Previous Post

बदायूं में दो ट्रैक्टरों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 18 से अधिक लोग घायल

Next Post

T20 विश्व कप में आज तीन अहम मुकाबले, इन मुकाबलों से तय होगी आगे की राह

Related Posts

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
Next Post

T20 विश्व कप में आज तीन अहम मुकाबले, इन मुकाबलों से तय होगी आगे की राह

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group