Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शोधकर्ताओं को मिस्र के शाही मकबरों में दो हजार साल पुरानी तमिल-ब्राह्मी लिपि के शिलालेख मिले

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
शोधकर्ताओं को मिस्र के शाही मकबरों में दो हजार साल पुरानी तमिल-ब्राह्मी लिपि के शिलालेख मिले

sanketik photo

शोधकर्ताओं ने मिस्र में राजाओं की घाटी के उच्च सुरक्षा वाले शाही मकबरों के अंदर 2,000 साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेखों की खोज की है।

स्विट्जरलैंड के विद्वान प्रोफेसर इंगो स्ट्रॉच ने 11 फरवरी को यहां आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तमिल पुरालेख सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान इस संबंध में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। ये निष्कर्ष इस बात की पुष्टि करते हैं कि प्राचीन तमिल व्यापारी अन्वेषण और पर्यटन के लिए मिस्र के आंतरिक भागों तक की यात्रा करते थे।

स्विट्जरलैंड के लॉजेन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्ट्रॉच ने पेरिस स्थित फ्रेंच स्कूल ऑफ एशियन स्टडीज की प्रोफेसर शार्लोट श्मिड के साथ मिलकर रामेसेस-षष्टम के मकबरे सहित चट्टानों को काटकर बनाई गई छह कब्रों में तमिल-ब्राह्मी और प्राकृत में लिखे लगभग 30 शिलालेखों का दस्तावेजीकरण किया।

सबसे महत्वपूर्ण खोज ‘सिकई कोर्रान’ (प्राचीन तमिलभाषी व्यापारी के लिए प्रयुक्त) नाम है, जो आठ अलग-अलग स्थानों पर पाया जाता है।

शोधकर्ताओं ने रेखांकित किया कि शिलालेख में विशेष रूप से ‘सिकई कोर्रान वरा कांता’ लिखा है, जिसका अनुवाद ‘ सिकई कोर्रानआये और देखे’ गए होता है, जो उसी परिसर में पाए जाने वाले यूनानी पर्यटक भित्तिचित्रों की शैली से मेल खाते हैं।

प्रोफेसर स्ट्रॉच ने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि मिस्र में तमिलों की उपस्थिति के पहले के साक्ष्य बेरेनिके जैसे बंदरगाह शहरों तक ही सीमित थे, लेकिन ये शिलालेख साबित करते हैं कि भारतीय व्यापारी केवल इलाके से गुजरने वाले नाविक भर नहीं थे।

उन्होंने रेखांकित किया कि व्यापारी लंबे समय तक ठहरते थे और उनमें तट से दूर स्थित अंतर्देशीय विरासत स्थलों का दौरा करने की जिज्ञासा होती थी।

प्रोफेसर स्ट्रॉच ने कहा कि ‘सिकई’ नाम का अर्थ है गुच्छा या मुकुट, और कोर्रान नाम का अर्थ है नेता, जो यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति प्रारंभिक ऐतिहासिक काल के व्यापारी संघों में महत्वपूर्ण स्थिति का व्यक्ति था।

तमिलनाडु राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के वित्त और पुरातत्व मंत्री थंगम तेन्नारासु ने किया। मंत्री ने रेखांकित किया कि शिलालेख समाज का एक प्रामाणिक कालानुक्रमिक रिकॉर्ड प्रदान करते हैं, जो बाद के साहित्यिक कार्यों में अक्सर पाए जाने अनुमानों से मुक्त हैं।

उन्होंने उल्लेख किया कि भारत में प्रलेखित शिलालेखों में से लगभग 30,000 तमिलनाडु में पाए जाते हैं, जो छठी शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर अब तक का एक अटूट इतिहास प्रस्तुत करते हैं।

यह सम्मेलन 14 फरवरी को समाप्त होगा। इस दौरान शिलालेखों पर आधारित प्राचीन जल निकासी, पारंपरिक जल प्रबंधन प्रणालियों पर एक व्यापक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा, जिसमें यह दस्तावेजीकरण किया गया है कि प्रारंभिक समाजों ने सिंचाई और सार्वजनिक संसाधनों का प्रबंधन कैसे किया।

Tags: मिस्र के शाही मकबरों में दो हजार साल
Previous Post

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी के बेटे को अदालत से मिली जमानत

Next Post

देवरिया जेल से रिहा हुए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

Related Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
Next Post
देवरिया में भूखंड आवंटन में जालसाजी के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

देवरिया जेल से रिहा हुए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group