Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली: संपूर्ण समाधान दिवस में 186 शिकायतें दर्ज, पांच निस्तारित

admin by admin
February 7, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अध्यक्षता विधायक रामचंद्र यादव व मुख्य राजस्व अधिकारी ने संयुक्त रूप से की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल दर्ज प्रार्थना पत्र 186 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में नाजिम खान पुत्र मोहम्मद मुशीर निवासी ग्राम बनगाँवा ने शिकायती पत्र देकर कहा की गाटा संख्या 420 0.138 हेक्टेयर स्थित ग्राम कूढ़ा सादात परगना तहसील रुदौली जिला अयोध्या गांव सभा की सुरक्षित खलिहान के खाते की भूमि है न्यायालय तहसीलदार रुदौली द्वारा खलिहान की भूमि से रियाज पुत्र मसीहुद्दीन का अवैध कब्जा हटवाने हेतु 24/ 10/ 2025 को आदेश पारित किया गया था परंतु आज तक न्यायालय के आदेश का अनुपालन मौके पर नहीं किया गया। मौके पर विपक्षी का अवैध कब्जा बरक़रार है। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे पूर्व दिनांक 6/ 12/ 2025 को शिकायती पत्र दिया गया था परंतु रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई समाप्त कर दी गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मौके से अवैध कब्जेदार का कब्जा हटाए जाने की मांग की है।

इश्तियाक अहमद पुत्र हाजी रफीक अहमद निवासी मीर मऊ ने शिकायती पत्र दिया कि उसकी भूमि रुदौली इन्हौना मार्ग पर स्थित है परंतु विपक्षी मौके पर उसकी भूमि पर निर्माण कर कब्जा करने पर आमादा है शिकायतकर्ता ने तत्काल अवैध निर्माण रुकने की मांग की है। इबाद क़ाज़ी पुत्र हसीबुर रहमान निवासी ख्वाजा हाल ने शिकायती पत्र देकर कहा कि नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या अधिक बढ़ गई है खासकर मोहल्ला ख्वाजा हाल तिपाई पर कुत्ते आए दिन राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर झपटा मारते हैं जिससे दुर्घटना व काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है विशेष कर सुबह शाम स्कूल जाने वाले बच्चों और नमाज व मंदिर जाने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आवारा कुत्तों के झुंड के कारण लोगों को चोटें भी आई जिससे भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई उन्होंने तत्काल नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

हसीना खातून पत्नी हिदायत रसूल मोहल्ला मखदूमज़ादा ने राशन कार्ड में नाम शामिल करने की मांग की। इसके अलावा पुलिस, पैमाइश, पेंशन, अवैध कब्जा की शिकायत आई जिसे अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश के साथ संबंधित को प्रेषित किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक रुदौली और मवई, खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव ,प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य, थानाध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: रुदौली: संपूर्ण समाधान दिवस
Previous Post

शाहजहांपुर में भाजपा नेता के होटल में तोड़फोड़ करने का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Next Post

बरेली में अवैध रूप से निर्मित मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

बरेली में अवैध रूप से निर्मित मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group