Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बजट 2026-27: सीमा शुल्क में बदलाव, टीडीएस सरलीकरण प्रमुख उम्मीदों में शामिल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 26, 2026
in देश, व्यापार जगत
0
सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्रालय ने किया विचार

नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में लगातार अपना नौवां बजट पेश करेंगी। इस बार बजट से उम्मीद की जा रही है कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सीमा शुल्क ढांचे में जीएसटी की तर्ज पर बड़े बदलाव और कई अन्य सुधार देखने को मिल सकते हैं।

बजट में कर्ज और जीडीपी के अनुपात को कम करने पर भी ध्यान दिया जा सकता है, क्योंकि अब भारत का राजकोषीय प्रबंधन केवल घाटे को संभालने के बजाय कर्ज के बोझ को कम करने की दिशा में बढ़ रहा है।

व्यक्तिगत करदाताओं के लिए, जिन्हें पिछले साल 12 लाख रुपये तक की आयकर छूट और बाद में जीएसटी दरों में कटौती से बड़ी राहत मिली थी, इस बार मानक कटौती यानी स्टैंडर्ड डिडक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

उद्योग जगत को उम्मीद है कि एक अप्रैल से लागू होने वाले नए और सरल आयकर अधिनियम 2025 के बारे में बजट में स्पष्ट नियम और दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। नई कर व्यवस्था को आकर्षक बनाने के लिए कुछ नए प्रोत्साहन दिए जा सकते हैं, ताकि अधिक लोग पुरानी व्यवस्था को छोड़कर नई व्यवस्था को अपनाएं।

इसके साथ ही टीडीएस की विभिन्न श्रेणियों और दरों को कम करके उन्हें और सरल बनाया जा सकता है।

सीमा शुल्क व्यवस्था में सुधार के तहत दरों को कम करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया जा सकता है। साथ ही विवादों में फंसे लगभग 1.53 लाख करोड़ रुपये को सुलझाने के लिए एक माफी योजना भी लाई जा सकती है। रक्षा क्षेत्र के लिए बजट आवंटन बढ़ने की संभावना है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन’ के तहत केंद्र और राज्यों की भागीदारी वाली एक नई योजना के लिए भी बजट का प्रावधान किया जा सकता है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की घोषणा की उम्मीद है, जिसे एक जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। राज्यों को मिलने वाले करों के हिस्से में भी 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार बढ़ोतरी हो सकती है। एमएसएमई क्षेत्र और रत्न-आभूषण तथा चमड़ा जैसे उद्योगों के लिए विशेष रियायतों की उम्मीद है। इसके अलावा लिथियम और कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के खनन और प्रसंस्करण के लिए भी बजट में फंड दिया जा सकता है।

Tags: बजट 2026-27
Previous Post

सहारनपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Next Post

रूसी तेल की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने जमकर की खरीददारी, रिलायंस ने बनाई दूरी

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post
नए प्रतिबंधों के बीच भारत ने अक्टूबर में रूस से 2.5 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा

रूसी तेल की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने जमकर की खरीददारी, रिलायंस ने बनाई दूरी

Recent Posts

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group