अमेरिकी रॉक क्लाइम्बर एलेक्स होनोल्ड ने रविवार को बिना किसी रस्सी या सुरक्षा उपकरण के गगनचुंबी इमारत ‘‘ताइपे 101’’ पर चढ़ाई की। एलेक्स ने रविवार को सुबह जब 508 मीटर (1,667 फुट) ऊंची इस इमारत पर चढ़ना शुरू किया, तो वहां जमा भीड़ ने खुशी से तालियां बजाईं।
उन्होंने धातु की बीमों का सहारा लेकर सिर्फ हाथों के जरिये चढ़ाई की। जब वह एक जगह रुके और पीछे मुड़कर दर्शकों की ओर देखने लगे, तो वहां खड़े लोगों ने फिर से उनका उत्साहवर्धन करने के लिए नारे लगाये।
JUST IN: 40-year-old American climber Alex Honnold has successfully completed his climb up the Taipei 101 building in Taipei, Taiwan.
He reached the top of the tower in 1:31:35.
The building is 1,667 feet tall making it the 11th-tallest building in the world.
Wild. pic.twitter.com/T3qeS61jUx
— Collin Rugg (@CollinRugg) January 25, 2026
उनकी लाल रंग की छोटी बाजू की शर्ट चढ़ाई के दौरान सबसे अलग दिख रही थी। ताइवान की राजधानी स्थित इस प्रतिष्ठित इमारत पर होनोल्ड की चढ़ाई का सीधा प्रसारण नेटफ्लिक्स पर 10 सेकंड की देरी के साथ किया जा रहा था।
एलेक्स को इमारत पर शनिवार को चढ़ना था, लेकिन बारिश के कारण 24 घंटे के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था।
इस इमारत में 101 मंजिल हैं, जिनमें सबसे कठिन हिस्सा मध्य भाग की 64 मंजिल हैं। ये इमारत को इसकी विशिष्ट पहचान देते हैं। आठ भागों में विभाजित इस इमारत के प्रत्येक भाग में आठ मंजिल हैं। एलेक्स ने ऊपर चढ़ते समय हर भाग में थोड़ी-थोड़ी देर आराम किया।
होनोल्ड इस तरह की ऊंची इमारतों पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन वह बिना रस्सी के ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति हैं।
फ्रांस के रॉक क्लाइंबर एलेन रॉबर्ट ने 2004 में क्रिसमस के दिन इस इमारत पर चढ़ाई की थी। इसी दिन दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का भव्य उद्घाटन समारोह भी हुआ था।




