Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

China: शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने सशस्त्र बलों पर कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्ण नियंत्रण को दी चुनौती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 25, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

बीजिंग, चीनी सेना के मुखपत्र ‘पीएलए डेली’ में रविवार को प्रकाशित संपादकीय में देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी झांग यूक्सिया और वरिष्ठ जनरल लियू जेनली पर सशस्त्र बलों पर कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्ण नियंत्रण को चुनौती देने का आरोप लगाया है और इसे उनके खिलाफ जांच शुरू किए जाने के कारणों में से एक बताया गया है।

लेख में कहा गया है कि यूक्सिया और जेनली ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक समस्याओं को गंभीर रूप से बढ़ावा दिया है, जो सशस्त्र बलों पर कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्ण नियंत्रण को खतरे में डालती हैं और पार्टी के शासन की नींव को कमजोर करती हैं।

इसमें कहा गया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के अनुशासन और कानूनों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में जांच शुरू की गई है।

लेख के मुताबिक, सशस्त्र बलों पर पार्टी के पूर्ण नियंत्रण को चुनौती देने के आरोप को “बहुत गंभीर” माना जा रहा है, क्योंकि चीनी सेना सीपीसी के नेतृत्व में काम करती है, जिसे सशस्त्र बलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल है।

शी चिनफिंग साल 2012 में राष्ट्रपति बनने के बाद से ही इस बात पर जोर देते आए हैं कि चीनी सेना का पार्टी नेतृत्व के अधीन काम करना अनिवार्य है। चिनफिंग सीपीसी के साथ ही चीनी सेना के भी प्रमुख हैं। वह शीर्ष सैन्य अधिकारियों को लगातार याद दिलाते आए हैं कि बंदूक पार्टी के हाथ में है।

पर्यवेक्षकों ने कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी पर जोर देने का मतलब चिनफिंग के पूर्ण नियंत्रण का समर्थन करना भी है, क्योंकि उन्हें पार्टी का मुख्य नेता घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्सिया (75) के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि चिनफिंग को लग सकता है कि शीर्ष जनरल उनके नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं।

अन्य जनरल के विपरीत, यूक्सिया शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रथम श्रेणी के उपाध्यक्ष हैं, जो चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी सेना की समग्र उच्च कमान है।

सीएमसी में यूक्सिया का कद उन्हें चीनी सेना में सर्वोच्च रैंक का वर्दीधारी अधिकारी बनाता है।

खबरों के मुताबिक, चूंकि यूक्सिया को सोमवार को सैन्य भ्रष्टाचार जांचकर्ताओं ने हिरासत में लिया था, इसलिए अंततः उनकी नियति भी उन दो रक्षा मंत्रियों और आठ अन्य जनरल जैसी होने की आशंका है, जिन्हें 2023 से लेकर अब तक बर्खास्त किया जा चुका है।

यूक्सिया पर भ्रष्टाचार में शामिल होने, अपने करीबी सहयोगियों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को नियंत्रण में रखने में विफल रहने तथा पार्टी नेतृत्व को समस्याओं के बारे में सूचित न करने का आरोप लगाया गया है।

Tags: China: शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने
Previous Post

केंद्र सरकार ने आईएएस, आईपीएस, आईएफओएस अधिकारियों के लिए कैडर आवंटन नीति में किया बदलाव

Next Post

आंध्र प्रदेश : महिला ने पूर्व प्रेमी की पत्नी को लगाया HIV इंजेक्शन, चार गिरफ्तार

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच
Featured

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

आंध्र प्रदेश : महिला ने पूर्व प्रेमी की पत्नी को लगाया HIV इंजेक्शन, चार गिरफ्तार

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group