Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेट्रो स्टेशन पर 20 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग चुराने के आरोप में बीएससी छात्रा गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 25, 2026
in देश
0
sanketik photo

sanketik photo

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर गहनों और अन्य कीमती सामानों से भरा एक बैग चुराने के आरोप में 18 वर्षीय बीएससी छात्रा को गिरफ्तार किया गया है। बैग में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का सामान था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। अधिकारी ने बताया कि सोने के गहनों और अन्य सामान से भरे बैग की चोरी की शिकायत के बाद 22 जनवरी को कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, और पाया कि गुलाबी जैकेट और काली पैंट पहने एक युवती बैग लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन में चढ़ गई।

इसने बताया कि बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों के आगे के विश्लेषण से पता चला कि वही युवती आगे गई और बाद में नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या-2 से बाहर निकली। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी से संबंधित खरीदारी के लिए अपने परिवार के साथ चांदनी चौक बाजार आई थी। मेट्रो स्टेशन पर सामान स्कैनिंग के दौरान, उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता का एक अतिरिक्त बैग उठा लिया और उसे घर ले गई।

पुलिस ने बताया कि वह इस बात का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाई कि उसने अधिकारियों को बैग के बारे में सूचित क्यों नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि बैग बरामद कर लिया गया, जिसमें सोने के गहने और अन्य सभी सामान बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसने बताया कि कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Tags: मेट्रो स्टेशन पर 20 लाख रुपये के
Previous Post

जीमेल, फेसबुक समेत कई इंटरनेट फर्म के 14.9 करोड़ खातों की लॉगिन जानकारी लीक!

Next Post

इटावा के बाल संप्रेक्षण गृह से दो किशोर फरार, एक को पकड़ा गया और दूसरे की तलाश जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

इटावा के बाल संप्रेक्षण गृह से दो किशोर फरार, एक को पकड़ा गया और दूसरे की तलाश जारी

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group