Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जीमेल, फेसबुक समेत कई इंटरनेट फर्म के 14.9 करोड़ खातों की लॉगिन जानकारी लीक!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 25, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, जीमेल, इंस्टाग्राम, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसी दिग्गज इंटरनेट कंपनियों के 14.9 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के लॉगिन क्रेडेंशियल (यूजरनेम और पासवर्ड) कथित तौर पर लीक हो गए हैं।

‘एक्सप्रेसवीपीएन’ द्वारा प्रकाशित और साइबर सुरक्षा शोधकर्ता जेरेमिया फाउलर की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक रूप से उजागर हुए इस डेटा में जीमेल के 4.8 करोड़, याहू के 40 लाख, फेसबुक के 1.7 करोड़, इंस्टाग्राम के 65 लाख और नेटफ्लिक्स के 34 लाख खाते शामिल हैं। इसके अलावा आउटलुक के भी 15 लाख खातों की जानकारी लीक होने की बात कही गई है।

फाउलर ने रिपोर्ट में कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध यह डेटाबेस पासवर्ड से सुरक्षित या एन्क्रिप्टेड नहीं था। इसमें कुल 14.94 करोड़ विशिष्ट लॉगिन और पासवर्ड मौजूद थे, जिनका कुल आकार 96 जीबी है। नमूनों की जांच में हजारों ऐसी फाइलें मिलीं जिनमें ईमेल, यूजरनेम, पासवर्ड और संबंधित अकाउंट्स के लॉगिन यूआरएल लिंक शामिल थे।

इस रिपोर्ट में नामित प्रमुख कंपनियों को भेजे गए ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।

फाउलर ने कहा कि यह डेटाबेस सार्वजनिक रूप से उपलब्ध था, जिससे इसे खोजने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए लाखों लोगों के क्रेडेंशियल तक पहुंचना संभव हो गया।

उन्होंने बताया, ‘उजागर हुए रिकॉर्ड्स में दुनिया भर के पीड़ितों से जुटाए गए यूजरनेम और पासवर्ड शामिल थे। इनमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली ऑनलाइन सेवाओं से लेकर हर तरह के संभावित अकाउंट्स की जानकारी मौजूद थी।’

साइबर सुरक्षा शोधकर्ता के दावों के अनुसार, समीक्षा किए गए रिकॉर्ड्स के सीमित नमूनों में वित्तीय सेवा खातों, क्रिप्टो वॉलेट या ट्रेडिंग खातों के साथ-साथ बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड लॉगिन की जानकारी भी पाई गई।

साइबर शोधकर्ता ने एक गंभीर चिंता यह जताई कि लीक हुए डेटा में दुनिया के कई देशों के ‘डॉट जीओवी’ डोमेन (सरकारी ईमेल) से जुड़े क्रेडेंशियल भी शामिल हैं।

Tags: जीमेलफेसबुक समेत कई इंटरनेट फर्म
Previous Post

तीसरे टी20 में भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

Next Post

मेट्रो स्टेशन पर 20 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग चुराने के आरोप में बीएससी छात्रा गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post
sanketik photo

मेट्रो स्टेशन पर 20 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग चुराने के आरोप में बीएससी छात्रा गिरफ्तार

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group