Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट का निर्णय : POCSO एक्ट के तहत 10 साल की सजा पाए आरोपी को राहत, अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव की बहस; सजा निलंबित, जमानत मंजूर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
हाईकोर्ट का निर्णय : POCSO एक्ट के तहत 10  साल की सजा पाए आरोपी को राहत, अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव की बहस;  सजा निलंबित, जमानत मंजूर

अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव

लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने POCSO एक्ट से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले में अहम आदेश पारित करते हुए दोषसिद्ध अभियुक्त दिलीप विश्वकर्मा को बड़ी राहत दी है।

न्यायालय ने अभियुक्त की अपील लंबित रहने तक उसकी सजा को निलंबित करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। अभियुक्त को ट्रायल कोर्ट द्वारा IPC की धारा 376 एवं POCSO एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अतिरिक्त IPC की धारा 363 के तहत 5 वर्ष तथा धारा 366 के तहत 7 वर्ष के कारावास की सजा भी दी गई थी, जो सभी सजाएं साथ-साथ चलने के आदेश के साथ दी गई थीं।

यह आदेश माननीय न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र द्वारा पारित किया गया। मामला जनपद अंबेडकर नगर के थाना बसखारी से संबंधित है।
मामला क्या है?
प्रकरण के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था की 03.07.2013 को पीड़िता ‘x’ और ‘y’ उम्र 16 वर्ष एक साथ स्कूल एडमिशन लेने जा रही थी, जब शाम तक नहीं लौट के आयी तब पता करने पर मालूम पड़ा कि मोहम्मद अशरफ़ और दिलीप विश्वकर्मा, जिनकी मदद किया पड़ोस के गाँव के मोहम्मद आमिर, पप्पी उर्फ सरबजीत, शीला और मीरा ने अपहरण कर लिया है | मोहम्मद अशरफ नाबालिक होने के कारण उसका केस जुवेनाइल बोर्ड को ट्रांसफर कर दिया गया, और ट्रायल के दौरान मोहम्मद आमिर, पप्पी उर्फ सरबजीत, शीला और मीरा को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया |

हाईकोर्ट में दोषी दिलीप विश्वकर्मा की ओर अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव द्वारा यह दलील दी गई कि वह सजा के बाद केवल कुछ महीनों से जेल में है और मामले में कई गंभीर कानूनी प्रश्न हैं, जिन पर अपील में विस्तृत सुनवाई आवश्यक है।

बचाव पक्ष ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि —

 FIR 9 दिन देरी से लिखवाई गई इस दौरान परिवार की तरफ़ से थाने में कोई भी गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दी गई, तहरीर में भी देरी का कारण नहीं बताया गया, न ही न्यायालय के समक्ष बयान में, जिससे स्पष्ट है कि यह जान कर देरी से लोगो से समझ बूझ कर लिखवाई गई FIR है |
 दोषी दिलीप विश्वकर्मा द्वारा पीड़िता ‘x’ को भगा कर 54 दिन तक अंबेडकर नगर से गुजरात की भिन्न-भिन्न जगह रखने और उसके बाद लखनऊ लाने और फिर गुजरात ले जाने का आरोप तह किया गया, मगर पीड़िता द्वारा किसी भी जगह पर कोई अलार्म/ या शोर या अपतत्ति दर्ज नहीं करायी गई |
 पीड़िता ने न्यायालय के सामने अपने बयान में कहा कि उसे 54 दिन तक एक ही कमरे में बंद करके गुजरात में रखा गया, ना तो उस जगह का कोई नक़्शा – नजरी है, ना आस पड़ोस वालों का बयान है, और ना है उस मोबाइल नंबर का सीडीआर लोकेशन है जिससे पीड़िता ने अपने भाई को फ़ोन किया था |
 पीड़िता ‘x’ ने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में दोषी से हिंदू वैदिक रीति-रिवा से शादी की, और उच्च न्यायालय के सामने उपस्थित होकर प्रोटेक्शन आदेश प्राप्त किया, इस दौरान उसने मन्नयीय उच्च न्यायालय को यह बताया कि वह बालिक है और अपनी मर्जी से शादी की है, मुकदमे में पीड़िता ‘x’ के पिता ने भी कोई आपत्ति नहीं दाखिल किया |
 पीड़िता ने न्यायालय में अपने बयान में कहा है कि उसकी रिकवरी गुजरात के एक कमरे से हुई है, मगर फ़र्द बरामदगी में पुलिस ने उसको दोषी के साथ हाथ में हाथ डाल कर गुजरात के रेलवे स्टेशन पर रात में घूमते पकड़ा था, जिससे फ़र्द बरामदगी और दोषी की गिरफ्तारी भी संदेहास्पद हो जाती |
 पीड़िता ने अपनी उम्र 16 वर्ष बतायी, उसने दोषी से शादी की, और बलात्कार का आरोप लगाया, ipc की धारा 375 एक्सेप्शन 2 के अनुसार ipc 376 पत्नी के द्वारा जिसकी उम्र 15 साल से अधिक हो नहीं लगाया जा सकता है |
 पीड़िता ‘x’ के न्यायालय के सामने दिए गए बयान अनुसार वह बरामदगी के बाद 10 दिन पुलिस कस्टडी में रही है, और पिता के सुपुर्दगी नामा अनुसार उसकी लड़की बरामदगी के दो दिन बाद ही उसको सौप दी गई थी, विरोधास्प्तद है |
सभी तथ्यों, परिस्थितियों और साक्ष्यों पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने पाया कि—
 अभियुक्त ट्रायल के दौरान जमानत पर था और उसने कोई दुरुपयोग नहीं किया
 अपील की सुनवाई में काफी समय लगने की संभावना है
 मामले में कानूनी प्रश्न गहन विचार योग्य हैं
इन परिस्थितियों में न्यायालय ने कहा कि बिना मेरिट पर अंतिम राय व्यक्त किए, अभियुक्त को सजा निलंबन का लाभ दिया जाना न्यायसंगत होगा।

Tags: POCSO एक्ट के तहत 10 साल की
Previous Post

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Next Post

प्रयागराज: अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह मेव गैंग’ का सरगना इमरान गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम

Related Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
Next Post
प्रयागराज: अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह मेव गैंग’ का सरगना इमरान गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम

प्रयागराज: अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह मेव गैंग’ का सरगना इमरान गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम

Recent Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group