अयोध्या, थाना बीकापुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 जनवरी 2026 को रात करीब 5:25 बजे मंगारी विसुही नदी पुल के नीचे से 10 सदस्यीय डकैती गिरोह को दबोच लिया।इस गिरोह के सदस्य धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरी और लूटपाट की वारदातें अंजाम देते थे।
पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (312 बोर), चार जिंदा कारतूस, चार लोहे की रॉड, एक प्लास, एक पेंचकस, नौ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो कीपैड फोन और 3,610 रुपये नकद बरामद किए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे जनपद अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, प्रयागराज, गोरखपुर, गोण्डा और अमेठी सहित कई जिलों में चोरी-लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। यह गिरोह अंतर-जनपदीय स्तर पर सक्रिय था और माघ मेले के दौरान धार्मिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर अपराध की साजिश रच रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
- रिन्कू कुमार (26 वर्ष), पुत्र संजय कुमार, निवासी: छोटी खरारी, माथेपुर, थाना वजीरगंज, जिला गोण्डा
- प्रमोद कुमार (48 वर्ष), पुत्र बाबूलाल, निवासी: दुलहापुर बनकट, थाना धानेपुर, जिला गोण्डा
- रामदयाल (40 वर्ष), पुत्र शिवनाथ, निवासी: बनकसिया, थाना मोतीगंज, जिला गोण्डा
- सूर्यभान (37 वर्ष), पुत्र ठाकुर प्रसाद, निवासी: कगलापुर, थाना मनिकापुर, जिला गोण्डा
- आशू (40 वर्ष), पुत्र स्व. जगन्नाथ, निवासी: बनगई, थाना धानेपुर, जिला गोण्डा
- मनोज कुमार आजाद (31 वर्ष), पुत्र स्व. बरसाती, निवासी: जदुई का पुरवा, पोस्ट जिगना बाजार, थाना मनिकापुर, जिला गोण्डा
- हरिभान दत्त (53 वर्ष), पुत्र स्व. रामवृक्ष, निवासी: दुलाहपुर, थाना धानेपुर, जिला गोण्डा
- आरती प्रसाद (33 वर्ष), पुत्र संगम, निवासी: दुलाहपुर, थाना धानेपुर, जिला गोण्डा
- श्रवण कुमार (58 वर्ष), पुत्र दूधनाथ, निवासी: मनिकापुर बाजार, थाना मानिकापुर, जिला गोण्डा
- मन्तराम (51 वर्ष), पुत्र राजाराम, निवासी: बनकगई, थाना धानेपुर, जिला गोण्डा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह
- उ0नि0 राजेश कुमार पटेल
- उ0नि0 अनुज कुमार सिंह
- उ0नि0 संदीप कुमार
- का0 श्रवण यादव
- का0 साकेत कुमार
- का0 कुलदीप यादव
- का0 रौनक सिंह

