अयोध्या, मवई पुलिस ने एक ही गांव की लापता तीन किशोरियों को महज 18 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार को तीन किशोरियां घर से लापता हो गई जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के एक व्यक्ति ने मवई थाना पहुंच कर इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 137(2),87 बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।तीन किशोरियों के गायब होने पर पुलिस एक्शन में आ गई। सीओ रुदौली आशीष निगम ने बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष सुरेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित दी। पुलिस टीम लापता किशोरियों को खोजने के लिए क्षेत्र में निकल पड़ी।
शुक्रवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि तीनों किशोरियां मवई चौराहे के निकट संदिग्ध अवस्था में खड़ी हैं। थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने उप निरीक्षक प्रमोद यादव, रामदास नगर चौकी इंचार्ज आशीष यादव, महिला एस आई आयुषी पाल, कांस्टेबल राम आश्रय यादव को लेकर तत्काल मवई चौराहे पर पहुंच कर तीनों को बरामद कर थाने ले आए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पड़ोस में भगवत कथा होने वाली थी तीनों अपने घर वालों यह कह कर निकली थी कि मुझे कलश यात्रा में जाना है।तीनों किशोरियां नदी में कलश यात्रा के बहाने नाव पर बैठकर नदी पार कर नेवरा होते हुए ऑटो से अयोध्या पहुंची और फिर वहां से लखनऊ के लिए निकली थी। तीनों की आयु क्रमशः 14,17,19 थी।
थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि तीनों को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है उसके बाद कोर्ट के समक्ष बयान होगा। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र लोगों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।










