Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा: कोऑपरेटिव बैंक में 21.5 करोड़ का घोटाला, तीन पूर्व प्रबंधक समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
गोंडा: कोऑपरेटिव बैंक में 21.5 करोड़ का घोटाला, तीन पूर्व प्रबंधक समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा

गोंडा, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की एक शाखा में करीब 21.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और घोटाले के आरोप में तीन पूर्व शाखा प्रबंधकों और एक कैशियर समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आनंद राय ने बताया कि बैंक के सहायक महाप्रबंधक भुवन चंद्र सती की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विशेष ऑडिट और बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट में ऋण वितरण प्रणाली में गंभीर अनियमितताओं व सुनियोजित धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।

राय ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों और बैंक की आंतरिक नीतियों का उल्लंघन करते हुए तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल ने बैंक कर्मियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर अनियमिततापूर्ण तरीके से ऋण वितरित कर 21.47 करोड़ रुपये का गबन किया।

उन्होंने बताया कि बैंक की जांच में यह भी सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने अपनी माता, पत्नी और पुत्र के बैंक खातों का उपयोग किया।

अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि ऋण वितरण के नाम पर निकाली गई धनराशि को परिवार के खातों में डाला गया और यह वित्तीय अनियमितताएं दिसंबर 2021 से जून 2025 के बीच हुईं।

राय ने बताया कि इस अवधि में तैनात रहे विभिन्न शाखा प्रबंधकों व कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई और इसी आधार पर मुकदमे में कुल 16 लोगों को नामजद किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिनके नाम मुकदमे में शामिल हैं, उनमें तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल, अजय कुमार व सुशील कुमार गौतम, तत्कालीन कैशियर पवन कुमार व खाताधारक सुमित्रा पाल, संजना सिंह, राज प्रताप सिंह, जय प्रताप सिंह, फूल मोहम्मद, राघव राम, शिवाकान्त वर्मा, रितेन्द्र पाल सिंह, गीता देवी वर्मा, दुष्यन्त प्रताप सिंह, मोहम्मद असलम और प्रतीक कुमार सिंह शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि इसी बैंक से जुड़े धोखाधड़ी और गबन के एक अन्य मामले में बहलोलपुर निवासी शिवेंद्र दुबे ने भी शिकायत दर्ज कराई है।

राय ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि बैंक से लिए गए नौ लाख रुपये के गृह ऋण की नियमित किस्तें जमा करने के बावजूद अभिलेखों में हेराफेरी कर ऋण राशि 31 लाख रुपये दर्शा दी गई।

उन्होंने बताया कि विरोध करने पर पहले इसे तकनीकी त्रुटि बताया गया लेकिन बाद में बैंक प्रबंधन मुकर गया और शिकायत करने पर जेल भेजने व जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिसके बाद शिवेंद्र दुबे ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags: गोंडा: कोऑपरेटिव बैंक में 21.5 करोड़
Previous Post

गोंडा में विवाहिता की मौत, सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

Next Post

उन्नाव में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाया फंदा

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post
गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

उन्नाव में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाया फंदा

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group