Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूक्रेनी ड्रोन हमले में मरने वालों की संख्या हुई 27, जेलेंस्की ने खुफिया प्रमुख को बनाया चीफ ऑफ स्टाफ

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
रूस का यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से हमला, तीन लोगों की मौत

यूक्रेन के खेरसोन क्षेत्र में रूसी सेना के कब्जे वाले एक गांव में एक कैफे पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। रूस के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यूक्रेन ने हालांकि नागरिक ठिकानों पर हमले से इनकार किया।

रूस की प्रमुख आपराधिक जांच एजेंसी ‘इन्वेस्टिगेटिव कमेटी’ की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने एक बयान में बताया कि खोरली गांव में एक कैफे और होटल पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले में 27 लोग मारे गए, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिस जगह हमला हुआ, उस जगह कम से कम 100 लोग नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मना रहे थे। पेट्रेंको ने बताया कि पांच नाबालिगों समेत कुल 31 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता दिमित्रो ल्यखोवी ने नागरिकों पर हमले से इनकार किया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के सार्वजनिक प्रसारक ‘सुस्पिलने’ को बताया कि यूक्रेनी सेनाएं ‘अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के मानदंडों का पालन करती हैं’ और ‘केवल रूसी सैन्य ठिकानों, रूसी ईंधन एवं ऊर्जा क्षेत्र की सुविधाओं और अन्य वैध लक्ष्यों पर ही हमले करती हैं’।

ल्यखोवी ने बताया कि जनरल स्टाफ ने उन लक्ष्यों की एक स्पष्ट सूची प्रकाशित की है, जिन पर यूक्रेनी सेना ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हमला किया था, जिसमें खेरसोन क्षेत्र के कब्जे वाले हिस्से शामिल नहीं थे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कीव में शुक्रवार को सैन्य खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव को अपना नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया। यह नियुक्ति एक महीने से अधिक समय पहले भ्रष्टाचार घोटाले के बाद एंड्री येरमाक के इस्तीफे के बाद हुई है।

जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेन को अब सुरक्षा मुद्दों, अपने रक्षा एवं सुरक्षा बलों के विकास और वार्ता के राजनयिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है तथा ये सभी क्षेत्र बुडानोव के नेतृत्व वाले राष्ट्रपति कार्यालय के दायरे में आएंगे।

Tags: यूक्रेनी ड्रोन हमले में मरने
Previous Post

बुलंदशहर में पांच साल की बच्ची की हत्या के आरोपी दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

LIC ने बंद हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

Related Posts

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू
अंतराष्ट्रीय

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

August 2, 2026
Next Post
LIC ने बंद हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

LIC ने बंद हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया

Recent Posts

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group