Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार: ट्रेन में सोने की लूट की जांच कर रहा जीआरपी अधिकारी ही निकला आरोपी, गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 2, 2026
in क्राइम, देश
0
बिहार: ट्रेन में सोने की लूट की जांच कर रहा जीआरपी अधिकारी ही निकला आरोपी, गिरफ्तार

बिहार में नवंबर में ट्रेन यात्री से 1.44 करोड़ रुपए मूल्य के सोने की लूट की जांच कर रहे एक राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) अधिकारी को इस वारदात में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गया जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को बुधवार को सोने की लूट मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता स्थित एक स्वर्ण कारोबारी के कर्मचारी धनंजय शाश्वत ने गया रेल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि नवंबर में जब वह हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस के 3-एसी कोच में यात्रा कर रहा था, तब उससे एक किलोग्राम सोना लूट लिया गया।

शिकायत के अनुसार, शाश्वत ने बताया कि गया स्टेशन पर पुलिस वर्दी में चार लोग ट्रेन में सवार हुए। इनमें से दो उसके पास बैठ गए और सोने की खेप के बारे में पूछताछ करने लगे। बाद में वे सोने के बिस्कुट लेकर फरार हो गए। शाश्वत जयपुर में एक कारोबारी को सोने के बिस्कुट सौंपने जा रहा था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पटना रेलवे पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया, जिससे गया जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह और अन्य कर्मियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ।

पटना जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, “अब इस मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए व्यापक जांच शुरू की गई है। हालांकि, अधिकारी ने सिंह की कथित भूमिका के विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों—करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजनजय कुमार, आनंद मोहन, परवेज आलम और सीताराम की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस लूटे गए सोने का पता लगाने का प्रयास कर रही है और शाश्वत के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Tags: बिहार: ट्रेन में सोने की लूट
Previous Post

पुलिस के एक दरोगा को पार्षद के पुत्र ने थप्पड़ मारा, जनता ने उसे पीटा

Next Post

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक डॉ श्याम बिहारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Related Posts

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी
खेल

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

August 3, 2026
Next Post
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक डॉ श्याम बिहारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक डॉ श्याम बिहारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Recent Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group