Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बंगाल में 2002 की मतदाता सूची के तकनीकी मुद्दे के कारण सूची में छ्रटे मतदाता; बीएलओ ऐप में ‘लिंकिंग’ समस्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 28, 2025
in देश, राजनीति
0

कोलकाता, निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के जिला चुनाव अधिकारियों को फिर निर्देश जारी किया है कि मौजूदा एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 2002 की मतदाता सूचियों के डिजिटलीकरण में तकनीकी समस्याओं के कारण बीएलओ ऐप में जो मतदाता छूट गये हैं उन्हें सुनवाई के लिए नहीं बुलाया जाना चाहिए, भले ही सिस्टम द्वारा ऐसे नोटिस स्वतः उत्पन्न हो गए हों।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि यह समस्या 2002 की मतदाता सूची के पीडीएफ संस्करण को सीएसवी प्रारूप में पूरी तरह से परिवर्तित न कर पाने के कारण उत्पन्न हुई है। परिणामस्वरूप कई मतदाताओं के लिए बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ऐप में ‘लिंकिंग’ में समस्या आ रही है।

राज्य में पिछला विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2002 में किया गया था।

आयोग ने कहा है कि सिस्टम में ‘दर्ज नहीं’ के रूप में चिह्नित होने के बावजूद, ऐसे कई मतदाताओं का 2002 की मतदाता सूची की हार्ड कॉपी के साथ वैध स्व-पहचान या वंशज संबंध है, जिसे जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) द्वारा विधिवत प्रमाणित किया गया है और सीईओ की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

सीईओ कार्यालय ने कहा कि ऐसे मामलों में स्वचालित रूप से उत्पन्न होने वाले सुनवाई नोटिसों को तामील करने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें चुनावी पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) या सहायक चुनावी पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के स्तर पर रख लिया जाना चाहिए।

निर्देशों के अनुसार, 2002 की मतदाता सूची के अंश को संबंधित जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सत्यापन हेतु भेजे जा सकते हैं। सत्यापन के बाद, ईआरओ या एईआरओ उचित निर्णय ले सकते हैं और मामलों के निपटान के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

इस निर्देश में बीएलओ को क्षेत्र सत्यापन के लिए नियुक्त करने की अनुमति भी दी गई है, जिसमें संबंधित मतदाताओं की तस्वीरें लेना और उन्हें सिस्टम में अपलोड करना शामिल है।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ फिलहाल के लिए यह निर्देश है। यदि किसी मामले में तनिक भी सुनवाई की आवश्यकता महसूस होती है, तो वह सत्यापन के बाद ही की जाएगी।’’

हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि बाद के चरण में, चाहे 2002 की मतदाता सूची की हार्ड कॉपी की जांच के दौरान या शिकायतें प्राप्त होने पर, विसंगतियों का पता चलता है, तो संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी करने के बाद सुनवाई के लिए बुलाया जा सकता है।

Tags: बंगाल में 2002 की मतदाता सूची
Previous Post

अयोध्या में भीषण शीतलहर को देखते हुए एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों 30 दिसंबर तक बंद

Next Post

उप्र में एसआईआर के बाद मतदाता सूची से कटे दो करोड़ 89 लाख नाम, दोबारा मिलेगा मौका

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

उप्र में एसआईआर के बाद मतदाता सूची से कटे दो करोड़ 89 लाख नाम, दोबारा मिलेगा मौका

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group