Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

किर्गिस्तान में फंसे 12 में से नौ श्रमिकों की हुई वतन वापसी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 28, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
किर्गिस्तान में फंसे 12 में से नौ श्रमिकों की हुई वतन वापसी

पीलीभीत जिले के नौ युवक शनिवार को किर्गिस्तान से सुरक्षित अपने घर लौट आए। ये युवक ठगी का शिकार होकर पिछले तीन महीनों से किर्गिस्तान में बंधक जैसी परिस्थितियों में फंसे हुए थे। कुल 12 युवकों में से नौ की वापसी हो चुकी है। शेष तीन की वापसी 30 दिसंबर तक होने की संभावना है। उनके वीजा 31 दिसंबर, 2025 तक वैध हैं।

पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से नौ श्रमिकों की वापसी की पुष्टि करते हुए कहा कि उन सभी का प्रशासन की ओर से स्वागत है। शेष तीन श्रमिकों की वापसी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। दो से तीन दिनों में वे भी हमारे बीच में होंगे। इस बीच, जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि भविष्य में वे ठगों से सतर्क रहें।

उल्लेखनीय है कि यह पूरी घटना दियोरिया और गजरौला थाना क्षेत्रों से संबंधित है। पीलीभीत नगर की एक नियुक्ति एजेंसी के संचालक ने इन 12 युवकों को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा दिया था। आरोप है कि प्रत्येक युवक से करीब ढाई लाख रुपये वसूले गए थे।

किर्गिस्तान में फंसे रोहित का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी प्रेमवती, श्यामाचरण की पत्नी पुष्पा, बरखेड़ा के गांव अधकटा निवासी प्रेमपाल की मां केतकी आदि ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से गत पांच दिसंबर को संपर्क किया था।

उन्होंने बताया था कि रवि कुमार, अजय, चंद्रपाल, संतराम, रोहित, रमेश, हरस्वरूप, श्यामाचरन, संजीव, प्रेमपाल, रामासरे, हरीशंकर आदि लोग करीब तीन माह से किर्गिस्तान के अलग-अलग शहरों में फंसे हैं। इन युवकों को शहर की एक कॉलोनी में संचालित नियुक्ति एजेंसी के संचालक ने कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा था। इसके बदले प्रत्येक युवक से करीब ढाई लाख रुपये लिए थे।

किर्गिस्तान पहुंचने पर युवकों को वादे के अनुसार काम नहीं मिला। उन्हें कथित तौर पर बंधक बनाकर किसी अन्य स्थान पर काम कराया गया। युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई थी, जिसमें उन्होंने मारपीट और कई महीनों से वेतन न मिलने की शिकायत की थी। उन्होंने भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दिल्ली में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर भारतीय दूतावास से तत्काल संपर्क साधा था। सरकार और दूतावास के साझा प्रयासों के बाद शनिवार को नौ युवक सकुशल अपने घर लौट आए।

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद के निर्देश पर किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने वापस आए श्रमिकों से शनिवार को बरेली में भेंट की।

युवकों के गांव पहुंचने पर परिजनों में खुशी का माहौल था। घर लौटे युवकों ने किर्गिस्तान के डरावने हालात बयां किए और सरकार की मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

Tags: किर्गिस्तान में फंसे 12 में
Previous Post

बिहार के जमुई में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात बाधित

Next Post

सहारनपुर में फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान विस्फोट होने से सेना के चार जवान घायल

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
Next Post
सहारनपुर में फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान विस्फोट होने से सेना के चार जवान घायल

सहारनपुर में फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान विस्फोट होने से सेना के चार जवान घायल

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group