Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से पहले रूस का कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला, एक की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 27, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0
यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से पहले रूस का कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला, एक की मौत

यूक्रेन और अमेरिका के बीच वार्ता से एक दिन पहले रूस ने शनिवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन के जरिये शहर पर हमले से राजधानी में घंटों तक विस्फोट होते रहे। हमला शनिवार तड़के शुरू हुआ और दिन निकलने तक जारी रहा।

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयास में आगे की बातचीत के लिए रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि वे दोनेत्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में सुरक्षा गारंटी और क्षेत्रीय मुद्दों समेत मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं।

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि रूस ने लगभग 500 ड्रोन और विभिन्न प्रकार की 40 मिसाइल से यूक्रेन को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि मुख्य लक्ष्य कीव में ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कुछ जिलों में हमलों के कारण बिजली नहीं है।

आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में 10 से अधिक आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि ढही इमारतों के मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है।

कीव के शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल हुए व्यक्तियों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिसने कीव शहर के सात स्थानों को प्रभावित किया है।क्लिमेंको ने बताया कि एक इमारत के मलबे में एक व्यक्ति का शव मिला।

शहर के निप्रो जिले में 18 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचा।

तकाचेंको ने कहा कि डार्नित्सिया जिले में 24 मंजिला एक आवासीय इमारत भी इससे प्रभावित हुई और ओबोलोंस्की और होलोसिवस्की जिलों में आग लग गई।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, व्यापक कीव क्षेत्र में, हमलों ने औद्योगिक और आवासीय इमारतों को प्रभावित किया। विशहोरोड क्षेत्र में, आपातकालीन कर्मचारियों ने नष्ट हुए एक मकान के मलबे के नीचे से एक व्यक्ति को निकाला।

Another Russian attack is still ongoing: since last night, there have been almost 500 drones – a large number of “shaheds” – as well as 40 missiles, including Kinzhals. The primary target is Kyiv – energy facilities and civilian infrastructure. Regrettably, there have been hits,… pic.twitter.com/OxBntAUgla

— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) December 27, 2025

Tags: यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से पहले
Previous Post

अदालत ने पूर्व सीआईएसएफ अधिकारी का ‘सम्मान’ किया बहाल, अनिवार्य सेवानिवृत्ति की रद्द

Next Post

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर को, पूजन-अनुष्ठान करेगे जगद्गुरु मध्वाचार्य जी

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post
अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर को, पूजन-अनुष्ठान करेगे जगद्गुरु मध्वाचार्य जी

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर को, पूजन-अनुष्ठान करेगे जगद्गुरु मध्वाचार्य जी

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group