जापान में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम में एक एक्सप्रेसवे पर हुई भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए।
गुन्मा प्रांत की राजमार्ग पुलिस ने शनिवार को बताया कि कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर मिनाकामी कस्बे में दो ट्रक की टक्कर होने के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। मिनाकामी तोक्यो से करीब 160 किलोमीटर (100 मील) उत्तर-पश्चिम में है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में तोक्यो की 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 26 घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई गई है।
उसने बताया कि ट्रकों की टक्कर से एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा अवरुद्ध हो गया और पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सतह होने के कारण समय पर ब्रेक नहीं लगा सके और 50 से अधिक वाहन एक दूसरे से टकरा गए।
पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई और कुछ वाहन पूरी तरह जल गए। पुलिस ने बताया कि आग पर करीब सात घंटे बाद काबू पाया जा सका।
WATCH: Aerial footage shows catastrophic aftermath of massive 50+ vehicle crash on Japan’s Kanetsu Expressway Minakami, Gunma Prefecture https://t.co/shdXoYrLWM pic.twitter.com/adzIg8W9nf
— Rapid Report (@RapidReport2025) December 27, 2025




