आगरा, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के भाई उमेश कुमार का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार ब्लड सेंपल देने के लिए लाइन में खड़े थे और इसी दौरान उनको हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनका निधन हो गया। हालांकि गश खाकर गिरने के बाद उन्हें आनन फानने में इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुमार पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने ईसीजी कराया, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दी।
बताया जा रहा है कि उमेश कुमार का ब्लड प्रेशर 169 तक पहुंच गया था। वहीं, डॉक्टरी जांच के बाद ब्लड टेस्ट के लिए वो लाइन में खड़े थे, जहां हार्ट अटैक आने के बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े और सांसें थम गई।
जिला अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर की मानें तो उमेश कुमार को सीपीआर दिया गया। दिल की धड़कन नहीं आ रही थी। इसके लिए शॉक भी दिया गया, लेकिन धड़कन वापस नहीं लौटी। हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी यह दुखद सूचना सोशल मीडिया पर दी। इसके बाद शोक व्यक्त करने लोग उनके आवास पर पहुंचे।




