अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा हुआ हुआ। यह हादसा नॉर्थ कैरोलिना में हुआ हैं। यहां लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश हो गया है। हादसे में पति-पत्नि और बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई।
उत्तरी कैरोलिना में सेसना सिटेशन II के स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट (एसवीएच) पर लैंडिंग के दौरान सेसना 550 सिटेशन II N257BW विमान क्रैश हो गया। हादसे के दौरान 6 लोग विमान में सवार थे और सभी की मौत हो गई है।
BREAKING: Dramatic footage shows moment plane carrying NASCAR driver Greg Biffle and his family crashes at Statesville Regional Airport, North Carolina — NTD News/WAAY 31 pic.twitter.com/gllk4O54Me
— Rapid Report (@RapidReport2025) December 18, 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में पूर्व NASCAR रेसिंग ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चों की भी जान चली गई। इस घटना ने खेल जगत के साथ-साथ आम लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयरपोर्ट लौट आया था, जिससे उड़ान के दौरान किसी संभावित समस्या का संकेत मिलता है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एफएए की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।
55 वर्षीय ग्रेग बिफल ने 50 से अधिक नैस्कर रेस जीती थीं। इनमें कप सीरीज स्तर पर 19 जीत शामिल हैं। उन्होंने 2000 में ट्रक सीरीज चैंपियनशिप और 2002 में एक्सफिनिटी सीरीज का खिताब भी जीता था। उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर जोश स्टीन ने इस खबर को दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बिफल ने साहस और करुणा से भरा जीवन जिया।
‘द गार्जियन’ ने रिपोर्ट में दावा किया कि बिफल अपनी पत्नी क्रिस्टीना ग्रॉसु बिफल और बच्चों राइडर (5) और एम्मा (14) के साथ प्लेन में सवार थे। इस प्रोसेस में पहचाने गए तीन अन्य पीड़ित डेनिस बटन, उनके बेटे जैक और क्रेग वाड्सवर्थ थे। जेट हादसे के दिल दहला देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।




