Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में कथावाचक को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देने के मामले में डीजीपी ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
बहराइच में कथावाचक को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देने के मामले में डीजीपी ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण

बहराइच पुलिस लाइन में भागवत कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को पुलिस की ओर से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम नयन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।

बहराइच पुलिस लाइन में नवंबर में पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के दौरान भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें वृंदावन के कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान एक अवसर पर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कथावाचक को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

कार्यक्रम के एक माह से अधिक समय बाद बृहस्पतिवार को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया।

वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सवाल उठाए, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जब पूरा पुलिस महकमा सलामी में व्यस्त रहेगा, तो प्रदेश का अपराधी मस्त रहेगा। उत्तर प्रदेश में पुलिस अपने काम में नाकाम है। जो उसका असली काम है, वह नहीं कर रही, बल्कि अपनी सीमित क्षमताओं को दूसरी जगह व्यर्थ कर रही है।’’

यादव ने कहा, ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) राज में उत्तर प्रदेश में पनप रहे बेतहाशा अपराध और माफिया राज पर लगाम लगाने के बजाय सलाम-सलाम का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इस घटना का संज्ञान लेने वाला कोई है या वह भी परेड में शामिल है? भाजपा जाए, तभी पुलिस सही काम में लग पाए।

चंद्रशेखर आजाद ने इसे संवैधानिक मूल्यों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने पर आपत्ति जताई।

सपा प्रमुख की प्रतिक्रिया के कुछ घंटों बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जनपद बहराइच में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस परेड ग्राउंड के अनधिकृत उपयोग का पुलिस महानिदेशक (राजीव कृष्ण) द्वारा संज्ञान लिया गया है।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘पुलिस परेड ग्राउंड का उपयोग केवल पुलिस प्रशिक्षण, अनुशासन और आधिकारिक समारोहों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाना अनिवार्य है। निर्धारित मानकों के उल्लंघन के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

वायरल वीडियो में कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को बहराइच पुलिस लाइन में लाल कालीन पर चलते हुए, पुलिस परेड के दौरान सलामी लेते हुए और मंच से संबोधित करते हुए देखा जा सकता है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद बहराइच जिला पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि पुलिस प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य व मनोबल को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से योग, ध्यान और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसमें कहा गया कि इसी क्रम में पुंडरीक गोस्वामी को नैतिक उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया था, जो प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्पद रहा।

Tags: बहराइच में कथावाचक को
Previous Post

बहराइच: मदरसे की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना पर मुकदमा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Next Post

भाजपा नेता का शव ले जाने के लिये एम्बुलेंस चालक ने वसूले साढ़े 17 हजार रुपये, अधिकारी ने कराया वापस

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post
भाजपा नेता का शव ले जाने के लिये एम्बुलेंस चालक ने वसूले साढ़े 17 हजार रुपये, अधिकारी ने कराया वापस

भाजपा नेता का शव ले जाने के लिये एम्बुलेंस चालक ने वसूले साढ़े 17 हजार रुपये, अधिकारी ने कराया वापस

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group