Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुरक्षा बलों ने उधमपुर के गांव में छिपे आतंकवादियों की तलाश शुरू की

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 16, 2025
in देश
0
जम्मू-कश्मीर में Terrorism के सपोर्ट सिस्टम पर कार्यवाही; संदिग्ध 150 से अधिक ओवर ग्राउंड वर्कर्स हिरासत में

sanketik photo

जम्मू, उधमपुर जिले में मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी के शहीद होने के एक दिन बाद, सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों की मंगलवार को फिर से तलाश शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोमवार को हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गोली लगने से मामूली रूप से घायल हो गए थे और माना जा रहा है कि एक आतंकवादी भी घायल हुआ है।

अधिकारी ने बताया, “छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके में अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। घेराबंदी को और मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम श्वान दस्ते की मदद से तलाश अभियान चला रहे हैं।

सोमवार को उधमपुर के मजालता क्षेत्र के सोआन गांव में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर तलाश अभियान शुरू किया। माना जाता है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ शाम करीब छह बजे शुरू हुई और कुछ समय तक जारी रही। इस दौरान एसओजी के जवान अमजद पठान घायल हो गए। बाद में, पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र के साल्वा गांव निवासी पठान की मृत्यु हो गई।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “एसओजी की एक टीम ने आतंकवादियों का मुकाबला किया। अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण जंगल में तलाश अभियान में बाधाएं आ रही हैं।

उधमपुर का बसंतगढ़ उस मार्ग पर स्थित है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी आतंकवादी अमूमन कठुआ के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से घुसपैठ कर जम्मू के डोडा और किश्तवाड़ जिलों से होते हुए कश्मीर घाटी में जाने के लिए करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि पठान के शव का पोस्टमार्टम किया जाना बाकी है। उनका अंतिम संस्कार उधमपुर में किया जाएगा।

Tags: सुरक्षा बलों ने उधमपुर
Previous Post

नेपाल में उच्च मूल्य वर्ग के भारतीय नोटों पर एक दशक पुराना प्रतिबंध समाप्त

Next Post

गोंडा के बीएलओ की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत,परिजनों ने काम के दबाव का आरोप लगाया

Related Posts

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Next Post
बहराइच में अज्ञात वन्यजीव के हमले में दस माह की बच्ची की मौत

गोंडा के बीएलओ की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत,परिजनों ने काम के दबाव का आरोप लगाया

Recent Posts

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group