Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Trump’s Ceasefire: क्या दिमाग हुआ फेल, थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर लड़ाई जारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 13, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर शनिवार सुबह भी लड़ाई जारी रही। ऐसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए घोषणा की कि उन्होंने दोनों देशों से युद्धविराम के लिए सहमति प्राप्त कर ली है।

थाईलैंड के अधिकारियों ने कहा है कि वे युद्धविराम के लिए सहमत नहीं हैं, और कंबोडिया ने ट्रंप के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाईलैंड के लड़ाकू विमानों ने शनिवार सुबह हवाई हमले किए। कंबोडियाई मीडिया ने ट्रंप के दावे को बिना विस्तार से बताए प्रकाशित किया।

सात दिसंबर को हुई एक झड़प के बाद से बड़े पैमाने पर लड़ाई शुरू हुई। इस झड़प में थाईलैंड के दो सैनिक घायल हो गए। इसने क्षेत्रीय विवादों के कारण जुलाई में पांच दिन तक चले संघर्ष को खत्म करने के लिए ट्रंप की पहल पर हुए युद्धविराम को पटरी से उतार दिया।

जुलाई में हुए युद्धविराम में मलेशिया ने मध्यस्थता की थी और ट्रंप के दबाव के चलते इसे लागू करवाया गया था। ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर थाईलैंड और कंबोडिया सहमत नहीं हुए तो वे व्यापारिक विशेषाधिकार रोक देंगे। अक्टूबर में मलेशिया में हुई एक क्षेत्रीय बैठक में इसे और अधिक विस्तार से औपचारिक रूप दिया गया, जिसमें ट्रंप भी उपस्थित थे।

पिछले सप्ताह हुई लड़ाई में आधिकारिक तौर पर लगभग दो दर्जन लोग मारे गए थे, जबकि सीमा के दोनों ओर लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं।

थाईलैंड की सेना ने अपने 11 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है, जबकि कंबोडियाई सैनिकों में हताहतों की संख्या 165 बताई गई है।

कंबोडिया ने सैन्य कर्मियों के हताहतों होने की संख्या का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसने कहा है कि कम से कम 11 नागरिक मारे गए हैं और 76 घायल हुए हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेत से बात करने के बाद युद्धविराम को फिर से लागू करने के समझौते की घोषणा की।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘वे आज शाम से सभी प्रकार की गोलीबारी बंद करने और मेरे और उनके साथ मलेशिया के महान प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मदद से हुए मूल शांति समझौते पर फिर से लागू करने के लिए सहमत हो गए हैं।’

ट्रंप से बातचीत के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड के युद्ध के कारणों को स्पष्ट किया था और कहा था कि शांति तभी संभव होगी, जब कंबोडिया पहले अपने हमले बंद कर दे। बाद में थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस दावे का स्पष्ट खंडन किया कि युद्धविराम हो गया है।

शुक्रवार को अनुतिन के व्यस्त कार्यक्रम में संसद भंग करना भी शामिल था, ताकि अगले साल की शुरुआत में नए चुनाव कराए जा सकें। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत ने शनिवार तड़के जारी टिप्पणियों में भी युद्धविराम का कोई जिक्र नहीं किया।

मानेत ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार रात को ट्रंप से और बृहस्पतिवार रात मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से फोन पर बातचीत की। मानेत ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच दीर्घकालिक शांति प्राप्त करने के लिए ट्रंप व इब्राहिम के निरंतर प्रयासों के लिए दोनों को धन्यवाद दिया।

Tags: Trump's Ceasefire
Previous Post

बहराइच में सो रही बच्ची को उठा ले जाने वाला भेड़िया मारा गया

Next Post

भदोही में एमडीएमए बनाने की फैक्टरी पर छापा, मालिक गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

भदोही में एमडीएमए बनाने की फैक्टरी पर छापा, मालिक गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group