Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Short वीडियो युवा दिमाग़ को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 10, 2025
in Featured, देश
0

ऑनलाइन लघु वीडियो अब बच्चों की ज़िंदगी में हल्का-सा मनोरंजन का साधन भर नहीं रह गए, बल्कि हमेशा साथ रहने वाली चीज़ बन गए हैं। पहले जो चीज खाली समय को व्यतीत करने का साधन हुआ करती थी, वही अब इनके (बच्चों के) आराम करने, संवाद करने और अपनी राय बनाने के तरीके को आकार देती है।

टिक-टॉक, इंस्टाग्राम रील्स, डौयिन और यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे मंच अपने अंतहीन ‘पर्सनलाइज़्ड फ़ीड’ के ज़रिये दुनिया भर में करोड़ों नाबालिगों को अपनी ओर खींच रहे हैं।

ये ऐप जीवंत और अंतरंग महसूस कराते हैं तथा हास्य, ट्रेंड और संपर्क तक जल्दी पहुंच उपलब्ध कराते हैं, लेकिन इनका डिज़ाइन तेज़ी से स्क्रॉल करते रहने वाले लंबे सत्रों को बढ़ावा देता है, जिन्हें कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। इन्हें बच्चों को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया था, जबकि बहुत-से बच्चे इन्हें रोज़ाना और अक्सर अकेले इस्तेमाल करते हैं।

कुछ के लिए, ये मंच पहचान बनाने, रुचि जगाने और दोस्ती बनाए रखने में मदद करते हैं। दूसरों के लिए, सामग्री का प्रवाह नींद में खलल डालता है, सीमाओं को तोड़ता है या चिंतन और सार्थक बातचीत के लिए समय कम कर देता है।

समस्या इन ऐप पर बिताए गए मिनटों से नहीं, बल्कि उन पैटर्न से जुड़ी होती है जिनमें स्क्रॉल करना मजबूरी जैसा बन जाता है या उसे रोकना कठिन होता है। ऐसे पैटर्न नींद, मनोदशा, ध्यान, पढ़ाई और रिश्तों को प्रभावित करना शुरू कर सकते हैं।

लघु वीडियो (आमतौर पर 15 से 90 सेकंड के बीच के होते हैं और यह) दिमाग की नई चीज़ों की इच्छा को भुनाने के लिए सोच-समझकर तैयार किए जाते हैं। हर स्वाइप किसी न किसी नई चीज़ जैसे कोई चुटकुला, शरारत या चौंकाने वाले पल को दिखाता है और हमारा दिमाग इन्हें देखकर संतुष्टि वाला एहसास कराने लगता है।

वीडियो फीड में शायद ही कभी विराम आता है, इसलिए ध्यान केंद्रित करने में सहायक प्राकृतिक विराम गायब हो जाते हैं।

समय के साथ, इससे इच्छाओं को नियंत्रित करने की क्षमता और निरंतर एकाग्रता कमजोर हो सकती है। 2023 में 71 अध्ययनों और लगभग 100,000 प्रतिभागियों के विश्लेषण में पाया गया कि लघु वीडियो के अत्यधिक उपयोग और नियंत्रक क्षमता और ध्यान अवधि में कमी के बीच एक मध्यम संबंध है।

ध्यान भटकना

नींद उन क्षेत्रों में से एक है जहां लघु वीडियो का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।

आजकल कई बच्चे आराम करने के समय स्क्रीन देखते हैं। तेज रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन के स्राव में देरी करती है, जो नींद को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे उन्हें नींद आने में कठिनाई होती है।

तेज़ और लगातार बदलती सामग्री के कारण होने वाले भावनात्मक उतार-चढ़ाव दिमाग के स्थिर रहने में मुश्किल पैदा करते हैं। एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि कुछ किशोरों के लिए, लघु वीडियो का अत्यधिक उपयोग कम नींद और ज़्यादा सामाजिक चिंता से जुड़ा है।

नींद संबंधी ये गड़बड़ियां मनोदशा, सहनशीलता और स्मृति को प्रभावित करती हैं, और एक ऐसा चक्र बना सकती हैं जिसे तोड़ना विशेष रूप से तनावग्रस्त या सामाजिक रूप से दबावग्रस्त बच्चों के लिए मुश्किल होता है।

छोटे बच्चे अधिक संवेदनशील होते हैं

अधिकतर शोध किशोरों पर केंद्रित होते हैं, लेकिन छोटे बच्चे अपनी स्व-नियंत्रण क्षमता में कम विकसित होते हैं और उनकी पहचान का अहसास भी अधिक नाजुक होता है, जिससे वे तेज़ी से बदलने वाली सामग्री के भावनात्मक प्रभाव के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

यह वीडियो ‘ऑटोप्ले’ मोड में होते हैं जिससे अपने आप एक के बाद एक वीडियो आने लगती है और इससे पहले बच्चों को समझने और नजर हटाने का वक्त मिले वे हिंसक दृश्य, खतरनाक चुनौतियां या यौन सामग्री के संपर्क में आ सकते हैं।

लंबे वीडियो या पारंपरिक सोशल मीडिया पोस्ट के विपरीत, लघु वीडियो लगभग कोई संदर्भ, कोई चेतावनी और भावनात्मक रूप से तैयार होने का कोई अवसर प्रदान नहीं करते हैं।

एक ही स्वाइप से वीडियो का मूड ही अचानक बदल सकता है, जैसे मज़ाकिया से डरावना या परेशान करने वाला। यह बदलाव बच्चों के विकसित हो रहे दिमाग के लिए बहुत तेज़ और चौंकाने वाला होता है।

नए दिशानिर्देश

सरकारों और स्कूलों द्वारा डिजिटल कल्याण को अधिक स्पष्ट रूप से और उत्साहजनक संकेत मिल रहे हैं। इंग्लैंड में, नए वैधानिक दिशानिर्देश स्कूलों को ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता को पाठ्यक्रम में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

कुछ स्कूल विद्यालय में स्मार्टफोन के उपयोग को सीमित कर रहे हैं, और एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसी संस्थाएं मंचों से अधिक सुरक्षित डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स, बेहतर उम्र-प्रमाणीकरण और एल्गोरिदम के बारे में अधिक पारदर्शिता लाने का आग्रह कर रही हैं।

द कन्वरसेशन

Tags: Short वीडियो युवा दिमाग़
Previous Post

गाजियाबाद में अवैध रूप से चलाई जा रही डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Next Post

गोंडा में सीएमओ ऑफिस में एंटी करप्शन का छापा, 5 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
Next Post

गोंडा में सीएमओ ऑफिस में एंटी करप्शन का छापा, 5 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

Recent Posts

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और श्राद्ध कर्म का विशेष समय माना जाता है। इस...

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सबमर्सिबल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group