Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ हवाई अड्डे पर दूसरे दिन भी उड़ानें बाधित, यात्री घंटों परेशान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0
anketil photo

anketil photo

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी उड़ानें बाधित रहीं। 36 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं, जिससे प्रमुख घरेलू मार्ग प्रभावित हुए और यात्री घंटों परेशान रहे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके पहले बृहस्पतिवार को भी यात्रियों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था, जब कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।

शुक्रवार को रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद जाने वाली उड़ानें भी शामिल थीं।

कोलकाता जाने वाले यात्री आनंद वसंत ने कहा, ‘‘मैं अपनी उड़ान के लिए हवाई अड्डे पहुंचा और यह जानकर स्तब्ध रह गया कि वह रद्द कर दी गई है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी।’’

सुनील डी. शालिग्राम ने बताया कि पुणे जाने वाली एक उड़ान रद्द होने के बाद उनका बेटा 14 घंटे से अधिक समय तक हवाई अड्डे पर परेशान रहा। उन्होंने कहा, ‘‘बार-बार अनुरोध करने के बावजूद हमें कोई सहायता नहीं मिली।

गुवाहाटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र पार्थ की दादी पद्मा पांडेय ने बताया कि उनका पोता पूर्वोत्तर के शहर में फंसा हुआ है।

उन्होंने कहा कि उसकी परीक्षा पूरी हो चुकी थी और आज शाम की लखनऊ की उसकी कन्फर्म टिकट आखिरी समय पर रद्द कर दी गई। ट्रेनों में भी टिकट नहीं हैं और इंडिगो संकट के बीच अन्य विमानन कंपनियां अप्रत्यक्ष उड़ानों में भारी किराया वसूल रही हैं।

गुवाहाटी में कंप्यूटर साइंस पढ़ रहे एक छात्र की मां एस. अरोड़ा को भी लखनऊ हवाई अड्डे पर इंडिगो कर्मचारियों से बहस करते देखा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बुधवार की इंडिगो उड़ान के लिए टिकट बुक किया था। हमें विमानन कंपनी की समस्या के बारे में तो पता चला, लेकिन हमने गलती से मान लिया कि गुवाहाटी से आने वाली उड़ान प्रभावित नहीं होगी।’’

उन्होंने बताया कि आईआईटी और आईआईआईटी के कई छात्र गुवाहाटी में फंसे हुए हैं क्योंकि लखनऊ के लिए कोई और सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘सबसे अजीब बात यह है कि इंडिगो के किसी कर्मचारी के पास टिकट रद्द होने का साफ कारण नहीं था। बिना कोई वैकल्पिक योजना बताए कन्फर्म टिकट रद्द कर दिए गए। इतनी दूरी और यात्रा की कठिनाइयों को देखते हुए, उन्हें यात्रियों की परेशानी का ध्यान रखना चाहिए था।

दिल्ली जा रहे राकेश कपूर ने बताया कि उन्हें काउंटर पर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा, तब जाकर उन्हें उड़ान की स्थिति की जानकारी मिली।

हवाई अड्डे पर तैनात विमानन कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया, ‘‘हमें यात्रियों के ढेरों कॉल आ रही है और वे पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन हम भी असहाय हैं। हमें पता है कि उड़ान रद्द होने से आम जनता को भारी दिक्कत हुई है, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उड़ान रद्द होने के लिए परिचालन और तकनीकी कारणों का हवाला दिया। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी विमानन कंपनियों के साथ मिलकर यात्रियों की दोबारा बुकिंग और भीड़ प्रबंधन में जुटे हुए हैं।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम विमानन कंपनियों के साथ समन्वय कर असुविधा को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें।

Tags: लखनऊ हवाई अड्डे पर दूसरे दिन भी उड़ानें बाधित
Previous Post

Russian President Putin का Announcement: भारत के लिए बिना रुकावट तेल का शिपमेंट जारी रहेगा

Next Post

Internet Infrastructure Cloudflare के नेटवर्क में खराबी, कई वैश्विक वेबसाइटें ठप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
Next Post

Internet Infrastructure Cloudflare के नेटवर्क में खराबी, कई वैश्विक वेबसाइटें ठप

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group