Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya में हनुमानगढ़ी के महंत को जिंदा जलाने की कोशिश, आग की लपटें देख भागे कमरे से बाहर

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
December 5, 2025
in अयोध्या, देश
0
Ayodhya में हनुमानगढ़ी के महंत को जिंदा जलाने की कोशिश, आग की लपटें देख भागे कमरे से बाहर

अयोध्या, हनुमानगढ़ी के महंत महेश योगी को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि उनके कमरे की खिड़की की जाली को काटकर ज्वलनशील पदार्थ के साथ आग अंदर फेंकी गई, लेकिन गनिमत है कि महंत महेश योगी मौका रहते कमरे से बाहर आ गए।

थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र में स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में रहने वाले महंत महेश योगी ने बताया कि वह अपने भवन गोविंदगढ़ में रोज की तरह गुरुवार की रात सो रहे थे। शुक्रवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे आश्रम के पिछले हिस्से में खिड़की में लगी लोहे की जाली काटकर कमरे को जलाने के उद्देश्य से अंदर आग का गोला फेंका गया। इससे कमरे में आग की लपटें और धुंआ निकलने लगा और उनकी आंख खुल गई।

महंत का आरोप है कि यह आग उन्हें मारने की साजिश के तहत लगाई गई थी। आग ज्वलनशील पदार्थ के माध्यम से लगाई गई है, क्योंकि बदबू पूरे कमरे फैल गई थी। समय रहते आग बुझा ली गई। इससे अधिक नुकसान नहीं हुआ है। महंतकी शिकायत पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। सीसीटीवी से संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

महंत महेश योगी ने एक दूसरे महंत का नाम लेते हुए कहा कि वह मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनकी सह पर हनुमानगढ़ी से निष्कासित कुछ महंत आए दिन षड्यंत्र करते रहते हैं। यहां तक कि दुष्कर्म जैसे अपराध में भी मुझे फंसाने की साजिश पहले रच चुके हैं। कहा कि उस महंत ने दो साल से हनुमानगढ़ी से मिलने वाली सभी सहायता बंद कर दी है। यहां तक कि दान पात्र में मिले रुपए भी ले लिए हैं, जिसमें करीब दो करोड़ रुपए की धांधली की गई है। इसकी शिकायत की थी। तब आरोपी संत को फटकार भी लगी थी। इसके बावजूद षड्यंत्र जारी है।

यह भी कहा कि हनुमानगढ़ी में चार पट्टियां (उज्जैनिया, बसंतिया, सागरी और हरिद्वारी) हैं। चारों महंतों के ऊपर एक गद्दीनशीन होते हैं। चारों पट्टियों में चार-चार महंत होते हैं। इन पट्टियों में 40 से 50 आश्रम हैं। प्रत्येक आश्रम के अलग-अलग महंत होते हैं। बसंतिया पट्टी के 40 आश्रम हैं, जिनमें से एक गोविंदगढ़ आश्रम का मैं महंत हूं। आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए मुझे मारने की साजिश रची जा रही है।

Tags: जिंदा जलाने की कोशिश
Previous Post

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी से पूर्व अयोध्या, मथुरा समेत उत्तर प्रदेश में सतर्कता और सुरक्षा बढ़ी

Next Post

रेपो दर में एक चौथाई की कटौती; घर, गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, 5 अरब डॉलर की खरीद-बिक्री की होगी अदला-बदली

Related Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे
देश

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

July 31, 2026
Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Next Post
RBI ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत घटाई, कर्ज होंगे सस्ते

रेपो दर में एक चौथाई की कटौती; घर, गाड़ी खरीदना होगा सस्ता, 5 अरब डॉलर की खरीद-बिक्री की होगी अदला-बदली

Recent Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा छह...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि गर्भावस्था किसी महिला को सरकारी रोजगार से वंचित करने का आधार नहीं...

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा...

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

गोरखपुर जिले में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक पुलिस कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को...

बजट में 17 कैंसर की दवाओं से सीमा शुल्क हटा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विदेशी सामान पर शुल्क घटाकर 10%

लखनऊ: नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़; छह मुकदमे दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नकली और घटिया दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, खाद्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group