Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली: प्रेम विवाह से बिखरे घरों में SIR ने लौटाई फिर से रोशनी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
बहराइच में दो BLO सस्पेंड; एक टीचर ने एसआईआर (SIR) करने से कर दिया था इंकार

बरेली, प्रेम विवाह के चलते परिवार से कट चुके बरेली के कई युवाओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अप्रत्याशित रूप से रिश्तों को जोड़ने वाला सेतु बन गया है। मतदाता सूची की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया ने कई ऐसे लोगों को वर्षों बाद अपने परिजनों से संपर्क करने के लिए मजबूर किया, जो घर से अलग होकर बिल्कुल नया जीवन जी रहे थे।

बरेली शहर के जोगी नवादा की 40 वर्षीय स्नेहलता इसका प्रमुख उदाहरण हैं। करीब पंद्रह साल पहले वह अपने प्रेमी ओमकार चौधरी के साथ चली गई थीं। परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन स्नेहलता ने अदालत में प्रेमी के पक्ष में बयान दे दिए थे और फिर अपने पति के साथ चली गई थीं। उसके बाद मायके वालों से पूरी तरह बोलचाल बंद हो गई।

एसआईआर के दौरान जब अधिकारियों ने उनसे 2003 की मतदाता सूची पर आधारित ‘एपिक आईडी’ मांगी, तो उन्हें अपने माता-पिता का ध्यान आया और वर्षों बाद उन्होंने घर फोन कर जरूरी विवरण मांगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के अनुसार, एसआईआर के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें प्रेम विवाह करके घर छोड़ने वाले युवक-युवतियों को अपने पैतृक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने बताया कि हालांकि प्रक्रिया सुचारू है और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अधिकांश जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यदि विवरण उपलब्ध नहीं हैं, तो आवेदक एसआईआर गणना प्रपत्र में तीसरे विकल्प का चयन कर सकते हैं।

एसआईआर में लगे बूथ स्तरीय अधिकारियों के पास ऐसे कई मामले आए, जिनमें प्रेम विवाह कर घर छोड़ने वाली युवतियां मायके वालों से बात करने को मजबूर हुईं।

फरीदपुर में रहने वाली सुलेखा उर्फ रिहाना भी वर्षों बाद अपने परिजनों से बात करने को मजबूर हुईं। बुलंदशहर की निवासी सुलेखा लगभग दस साल पहले नवाब हसन के साथ रहने आई थीं। मतांतरण और निकाह के बाद वह रिहाना बन गईं और अब उनके दो बच्चे हैं। मायके वालों से उनका कोई संपर्क नहीं था।

एसआईआर के फॉर्म में जब पिता की मतदाता क्रमांक संख्या और 2003 की सूची से जुड़े विवरण मांगे गए, तो रिहाना को कुछ भी याद नहीं था। अंततः उन्होंने अपनी मां को फोन किया। कॉल उठते ही दोनों की आवाज़ें रुंध गईं और वर्षों पुरानी दूरी पिघलने लगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां—जहाँ 80 प्रतिशत मुस्लिम और 20 प्रतिशत हिंदू आबादी निवास करती है। यहां के कई युवक विभिन्न राज्यों और संप्रदायों की युवतियों से प्रेम विवाह कर चुके हैं। एसआईआर शुरू होने के बाद पैतृक पते, मूल निवास और पहचान से जुड़े दस्तावेज जुटाना उनके लिए चुनौती बन गया है, लेकिन इसी प्रक्रिया ने परिवारों से पुनः संवाद की राह भी खोल दी है।

बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ा के रामवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा अवधेश दस साल पहले गांव की ही लड़की के साथ भाग गया था और तब से उसका कोई पता नहीं था। उन्होंने बताया, ‘‘अचानक भावनगर (गुजरात) से अवधेश का फोन आया। अवधेश और उसकी पत्नी ने वर्षों बाद बहुत विनम्रता से बात की। अवधेश अब दो बच्चों का पिता है। उसने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 2003 की सूची का विवरण मांगा।’’

आंवला संसदीय क्षेत्र के बिलपुर निवासी केशव की बेटी भी नौ साल पहले अपने मामा के लड़के के साथ चली गई थी। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और फोन नंबर तक बदल दिए। उन्होंने बताया कि एसआईआर की जानकारी जुटाने के लिये वर्षों बाद बेटी ने अचानक फोन किया। केशव ने कहा कि बेटी की आवाज़ सुनकर उसकी मां फूट-फूटकर रो पड़ी।

जिले के अधिकारियों के अनुसार, एसआईआर ने अचानक कई परिवारों को फिर से मिला दिया है, क्योंकि पुरानी मतदाता सूची में मतदाता का नाम और क्रमांक ढूंढने की वजह से वर्षों से दूर रह रहे लोगों को परिवार वालों से फिर से संपर्क करना पड़ा है।

Tags: SIR ने लौटाई फिर से रोशनी
Previous Post

हापुड़ जिले में खेत में एक सूटकेस से महिला का कंकाल मिला

Next Post

Watch, Musk in Podcast: भारत के प्रतिभाशाली लोगों से अमेरिका को हुआ अत्यंत फायदा; मेरी ‘पार्टनर’ ने बेटे का मध्य नाम रखा शेखर

Related Posts

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
उत्तर प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

August 4, 2026
आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

August 4, 2026
Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

Recent Posts

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई।...

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व झपटमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group