Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में भेड़ियों के हमले में पांच साल के बालक की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
बहराइच में भेड़ियों के हमले में पांच साल के बालक की मौत

बहराइच जिले के एक गांव में भेड़ियों के हमले में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, कैसरगंज तहसील के मल्लहन पुरवा गांव में शुक्रवार शाम रोशन कुमार का पांच वर्षीय पुत्र स्टार घर के बाहर खेल रहा था तभी दो भेड़िए आए और एक ने बच्चे को जबड़े में उठा लिया। पड़ोसियों ने बच्चे को उठाकर ले जाते देखकर शोर मचाया, लाठी डंडे लेकर उसके पीछे भागे।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गन्ने के एक खेत में खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल बेहोश बच्चा मिला। बच्चे को नजदीकी कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर देर रात उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन देर रात करीब 11.30 बजे लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र ने बताया, ‘‘बच्चा अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था, परिवार व आसपास के घरों की महिलाएं, बच्चे व पुरूष भी वहीं मौजूद थे। लेकिन सबकी आंखों के सामने दो भेड़ियों ने बच्चे पर हमला किया। मैंने भी इसे अपनी आंखों से देखा। एक भेड़िये ने उसकी गर्दन दबोची और दूसरे ने हाथ अपने मुंह में दबाया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शोर मचाया तो दोनों जानवर बच्चे को लेकर खेत की ओर भागे। मैं और बाकी लोग भी लाठी-डंडे लेकर पीछे भागे। हमने शोर मचाकर भेड़ियों को हांका तो गन्ने के खेत में बच्चे को छोड़कर दोनों भेड़िए भाग गए।

बच्चा बेहोश था, भेड़िए उसके दोनों हाथों की हथेलियां खा चुके थे, बायें पैर का पंजा भी बुरी तरह जख्मी था। एक ग्रामीण ने बताया कि जिस स्थान पर बच्चा मिला था, वहां जब हम पहुंचे तो भेड़िए बच्चे को खा रहे थे, एक भेड़िया बच्चे का हाथ नोच रहा था।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) राम सिंह यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना घाघरा नदी से थोड़ी दूरी पर स्थित मल्लहनपुरवा गांव में एक गन्ने के खेत में हुई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम पांच से छह बजे के बीच भेड़िये बच्चे को उठाकर ले गये थे, जो गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में ग्रामीणों को मिला था। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद देर रात इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।

डीएफओ ने बताया कि जिस स्थान पर घायल बच्चा मिला था, वहां भेड़िए के पदचिन्ह मिले हैं। हमने शाम से ही ड्रोन व विशेषज्ञों से लैस कई टीम लगाकर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई तेज कराई है। दिन रात गश्त कर भेड़िए की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों को घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहने तथा बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने की सलाह लगातार दी जा रही है।

डीएफओ ने बताया कि बहराइच जिले की कैसरगंज व महसी तहसील के गांवों में नौ सितंबर से शुरू हुए भेड़ियों के हमलों से शुक्रवार की घटना को मिलाकर सात बच्चों व एक बुजुर्ग दंपति सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी हैं, इन हमलों में 32 लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि हमलों के बाद 27 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचकर हवाई सर्वेक्षण कर भेड़िए को सुरक्षित पकड़ने तथा पकड़े ना जाने पर उसे देखते ही गोली मारने के निर्देश दिए थे। दूसरे जिलों व अन्य राज्यों से बचाव विशेषज्ञ व शूटर बुलाकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 28 सितंबर से अब तक चार भेड़िए मारे जा चुके हैं।

Tags: बहराइच में भेड़ियों के
Previous Post

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

Next Post

प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया की अवधि तीन महीने बढ़ाने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर

Related Posts

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

August 5, 2026
बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित
उत्तर प्रदेश

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

August 5, 2026
छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना
उत्तर प्रदेश

छह अगस्त को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होगे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

August 5, 2026
उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
Next Post
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया की अवधि तीन महीने बढ़ाने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर

Recent Posts

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रूदौली क्षेत्र शुजागंज के हलीमनगर अवैध क्लीनिक में कथित हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद बिचाला निवासी युवक मुकेश रावत की...

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोपालगंज चौराहे पर मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर...

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

मेटा की वैश्विक टीम ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। फेसबुक से प्रधानमंत्री...

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि उसने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के जरिए होने...

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group