पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की कार की एक कैंटर ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब गायक सिद्धू (36) शुक्रवार रात को मानसा स्थित अपने गांव खियाला कलां लौट रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।
सिद्धू अपने गाने ‘पेपर ते प्यार’ से मशहूर हुए थे, जो 2007 में गायिका मिस पूजा के साथ एक युगल गीत था। उनके अन्य गानों में ‘मेला’, ‘सारी रात परहदी’, ‘थकेवन जट्टां दा’ और ‘पाई गया प्यार’ शामिल हैं।




