Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली: ISI से जुड़े ड्रोन हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़, चार व्यक्ति पकड़े गए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 22, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से समर्थित आपूर्तिकर्ता से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर भारत में संगठित अपराध गिरोहों को उच्च गुणवत्ता वाले विदेशी हथियारों की आपूर्ति करने में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क विदेशी हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से तस्करी के जरिये हासिल करता था और उनकी आपूर्ति दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में गैंगस्टर को करता था।

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि हथियारों की तस्करी पाकिस्तान से विशेष ड्रोन के माध्यम से की जा रही थी, जो राडार से बचने के लिए कम ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम थे।

इसने कहा कि सीमा के उस पार स्थित तस्कर हथियारों की खेप कथित रूप से रात के समय पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के संवेदनशील हिस्सों में पूर्व-निर्धारित जीपीएस स्थानों पर गिराते थे।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय प्राप्तकर्ता उस खेप को उठाते थे, उन्हें सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाते थे और फिर उसकी आपूर्ति पूरे देश के अपराध नेटवर्क को करते थे। पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल ‘एन्क्रिप्टेड’ संचार का उपयोग करता था और निगरानी से बचने के लिए हथियार गिराने का स्थान बार-बार बदलता रहता था।

इसने बताया कि तस्कर निगरानी से बचने के लिए हथियारों को कार्बन लेपित सामग्री में लपेटते थे और भुगतान हवाला एवं प्रॉक्सी खातों के माध्यम से करते थे।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान में 10 अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ 92 कारतूस जब्त किए गए। इसने कहा कि इन हथियारों में तुर्किये निर्मित पीएक्स-5.7 मॉडल शामिल हैं जो केवल विशेष बलों द्वारा उपयोग किए जाते हैं।

इसने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदीप सिंह (38) और दलविंदर कुमार (34), दोनों पंजाब निवासी तथा रोहन तोमर (30) और अजय उर्फ मोनू (37), उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को सूचना मिली थी कि पंजाब मूल के गैंगस्टर सोनू खत्री उर्फ राजेश कुमार से जुड़ी आईएसआई समर्थित हथियार आपूर्ति श्रृंखला की गतिविधियां जारी हैं। सोनू खत्री वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है और उस पर 45 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसने कहा कि रोहिनी के बावना रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास जाल बिछाया गया जहां एक सफेद कार आई, जिसे पुलिस ने रोका और दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, वाहन के स्पीकर बॉक्स में छिपाए गए डफल बैग से विदेश निर्मित आठ पिस्तौल और 84 कारतूस बरामद हुए। वहीं, मौके पर मंदीप और दलविंदर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पुलिस को उनके दो और साथियों- रोहन तोमर और अजय उर्फ मोनू के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से दो अतिरिक्त पिस्तौल और आठ कारतूस जब्त किए गए।

इसने कहा कि मंदीप और दलविंदर बचपन के दोस्त हैं और गैंगस्टर सोनू खत्री के करीबी सहयोगी जसप्रीत उर्फ जस के माध्यम से हथियार सिंडिकेट में शामिल हुए। पुलिस के अनुसार, जस वर्तमान में विदेश में है और माना जाता है कि वह आईएसआई संबंधित आपूर्तिकर्ताओं से जुड़ा है, जो ड्रोन के माध्यम से हथियार आपूर्ति की व्यवस्था करते हैं।

रोहन और अजय लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर के गिरोहों, जैसे गोगी गैंग, भाऊ गैंग और कपिल संगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े थे तथा सुपारी हत्यारों और फिरौती मॉड्यूल को उन्नत हथियार आपूर्ति करने में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, कुल मिलाकर 10 पिस्तौल, 92 कारतूस और एक सफेद कार जब्त की गई। जब्त पिस्तौल में तुर्की निर्मित 3 पीएक्स-5.7 पिस्तौल और चीन निर्मित 5 पीएक्स-3 पिस्तौल शामिल हैं।

इस संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तुर्की निर्मित पीएक्स-5.7 पिस्तौल की बरामदगी इस नेटवर्क की उच्चस्तरीय और संगठित अंतरराष्ट्रीय आपूर्त श्रृंखला को दर्शाती है, जो केवल विशेष बलों द्वारा उपयोग की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच जारी है ताकि नेटवर्क में शामिल और मॉड्यूल की पहचान की जा सके।

Tags: दिल्ली: ISI से जुड़े ड्रोन हथियार आपूर्ति नेटवर्क
Previous Post

Watch, बरेली में बीडीए की सख्त कार्रवाई: दो मंजिला अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुलडोज़र, कानून के पालन का सन्देश

Next Post

पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की मानसा में सड़क हादसे में मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
Next Post

पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की मानसा में सड़क हादसे में मौत

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group