आरोपी सूरज प्रजापति विभिन्न फर्जी टेलीग्राम आईडी और ग्रुप्स संचालित करता था, जिनमें शामिल थे:
- महादेव लूडो ऐप
- आरपी लूडो वर्ल्ड
- लूडो जंक्शन
- लूडो किंग बैटिंग
- किंग लूडो क्लब
- निशा लूडो क्लब
- सुपर स्टार लूडो क्लब
वह लोगों को “ऑनलाइन लूडो खेलकर आसानी से पैसे कमाने” का लालच देकर ग्रुप में जोड़ता, शुरुआत में छोटी रकम जीतने का भ्रम पैदा कर बड़े निवेश के लिए उकसाता, फिर पैसे हड़प लेता। आरोपी के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 13 शिकायतें दर्ज हैं।



