लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ‘सम्मान निधि भेजी जाएगी। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कोयम्बटूर से किसानों के खाते में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 21वीं किस्त का अंतरण करेंगे, जिससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।
बयान के मुताबिक, किसानों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे 4314.26 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
बयान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की अब तक (20वीं किस्त) 90,354.32 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।
बयान के मुताबिक, बुधवार को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है।




