Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार चुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त; राहुल पर ‘पर्यटक’ वाला तंज कसा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 10, 2025
in देश, राजनीति
0
बिहार चुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त; राहुल पर ‘पर्यटक’ वाला तंज कसा

दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ‘निर्णायक और ऐतिहासिक’ जीत का भरोसा जताया।

इसके साथ ही भाजपा ने मध्य प्रदेश के ‘सतपुड़ा बाघ संरक्षित क्षेत्र’ में जंगल सफारी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनसे अपने ‘राजनीतिक पर्यटन’ का आनंद लेने को कहा।

यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव की भी आलोचना की और निर्वाचन आयोग पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के आरोपों को ‘झूठा’ बताया।

उन्होंने दावा किया कि मनचाहा परिणाम नहीं मिलने पर ‘लोकतंत्र के सभी अंगों’ पर हमला करना विपक्षी नेताओं की आदत बन गई है।

भाजपा शासित राज्यों से सुरक्षाकर्मियों की कुल 208 कंपनियां बिहार में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए जाने संबंधी यादव के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘क्या हमने बिहार में पुलिस (सुरक्षा बल) या निर्वाचन आयोग भेजा था? झूठे आरोप लगाते हुए, वह इस स्तर तक गिर गए हैं।’

पहले चरण के चुनाव में वोट डालने वाले मतदाताओं का डेटा लैंगिकता-वार सार्वजनिक नहीं करने पर यादव द्वारा निर्वाचन आयोग की आलोचना किये जाने को लेकर प्रसाद ने कहा कि उन्हें इंतजार करना चाहिए।

भाजपा नेता ने यादव के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की जिसमें कहा गया है कि निर्वाचन आयोग भाजपा के ‘औजार’ के रूप में काम कर रहा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘यह किस तरह की भाषा है?’

प्रसाद ने राजद नेता से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि कैसे उनकी पार्टी के नेताओं ने बिहार में चुनाव जीता और कैसे अन्य विपक्षी नेताओं ने विभिन्न राज्यों में अपनी जीत सुनिश्चित की।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि संविधान खतरे में है। चाहे वह राहुल गांधी हों या उनके सहयोगी, इच्छाएं पूरी नहीं होने पर वे निर्वाचन आयोग से लेकर अदालत और संसद तक लोकतंत्र के हर अंग पर हमला करना शुरू कर देते हैं।

भाजपा ने गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ‘राजनीतिक पर्यटक’ करार दिया। प्रसाद ने कहा कि भाजपा नीत राजग बिहार विधानसभा के चुनाव में भारी अंतर से निर्णायक और ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘इन दिनों ‘मिस्टर पर्यटक’ कहां हैं? … सुना है वह पचमढ़ी में टाइगर सफारी के लिए गए थे। राहुल गांधी एक राजनीतिक पर्यटक हैं। हर दिन उनके बारे में यही धारणा पुष्ट होती है।’

प्रसाद ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी, आप अपने राजनीतिक पर्यटन का लुत्फ उठाते रहिए। आप को मध्य प्रदेश के जंगल में थोड़ा आराम करने की जरूरत है।

Tags: बिहार चुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत
Previous Post

सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!

Next Post

बिजनौर: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर बच्ची से बलात्कार का मामला दर्ज

Related Posts

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
Next Post
नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बिजनौर: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर बच्ची से बलात्कार का मामला दर्ज

Recent Posts

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group