Friday, April 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गाने को अनिवार्य करने के ऐलान पर सवाल उठाते हुए सोमवार को कहा कि संविधान पसंद की स्वतंत्रता की गारंटी देता है और देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती।

यादव ने यहां एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अगर मैं किसी को लड्डू देना चाहूं और वह कहे कि उसे केक पसंद है, तो क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं? यह कैसी बात है?’

उन्होंने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों की आकांक्षा में निहित है।

यादव ने कहा, ‘हमने अंग्रेजों से इसलिए लड़ाई लड़ी क्योंकि हम आज़ादी चाहते थे। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया था और उस समय उस पर गहन बहस हुई थी। इसीलिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों को अपनाया गया। अगर इनमें से किसी एक को गाना अनिवार्य करना ही था तो उसे तब क्यों नहीं (अनिवार्य) बनाया गया? संविधान के निर्माताओं ने इसे लोगों की पसंद पर छोड़ दिया था।

उन्होंने यह भी बताया कि संसद में जब भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से राष्ट्रगीत या राष्ट्रगान गाने के लिए कहा जाता है, तो वे हमेशा खड़े नहीं होते।

अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने (धौलपुर) सैनिक स्कूल से पढ़ाई की है, जहां सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों नियमित रूप से गाए जाते थे। मैं उस परंपरा के साथ बड़ा हुआ हूं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन राष्ट्रगान (जन गण मन) के साथ हुआ।

उधर, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अनिवार्य करने के मुख्यमंत्री के ऐलान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए वाराणसी में कहा कि योगी वह सब कुछ करेंगे जिससे समाज दो हिस्सों में बंट जाये।

चंदौली सीट से सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में वंदे मातरम् के गायन को राज्य के सभी विद्यालयों में अनिवार्य किये जाने के मुख्यमंत्री के ऐलान के बारे में किये गये एक सवाल पर कहा, ”वह मुख्यमंत्री हैं। वह कुछ भी कर सकते हैं। वह ऐसा सब कुछ करेंगे जिससे समाज दो भागों में बंट जाए।

उन्होंने दलील देते हुए कहा, ”मुसलमानों के धर्म में बुतपरस्ती (मूर्तिपूजा) नहीं है। मुसलमान वन्दे मातरम् का विरोध तो कर नहीं रहे लेकिन जब उनके धर्म में इसकी इजाजत नहीं है तो वे कैसे करेंगे। कोई भी चीज आस्था से होती है, जबरदस्ती नहीं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को गोरखपुर में ‘एकता यात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हर विद्यालय और हर शिक्षण संस्थान में वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के हर नागरिक के मन में भारत माता के प्रति, अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत हो सकेगा।

आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘कुछ लोगों के लिए आज भी भारत की एकता और अखंडता से बढ़कर उनका मत और मजहब हो जाता है। उनकी व्यक्तिगत निष्ठा महत्वपूर्ण हो जाती है। वंदे मातरम् के विरोध का कोई औचित्य नहीं है।’

Tags: जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!
Previous Post

Watch, लाल किले के पास खड़ी कार में विस्फोट, 08 की मौत, कई लोगों के घायल होने की आशंका

Next Post

बिहार चुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त; राहुल पर ‘पर्यटक’ वाला तंज कसा

Next Post
बिहार चुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त; राहुल पर ‘पर्यटक’ वाला तंज कसा

बिहार चुनाव में ‘ऐतिहासिक’ जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त; राहुल पर ‘पर्यटक’ वाला तंज कसा

Recent Posts

  • नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर अशांति फैलाने के लिए की गई सुनियोजित तैयारी: पुलिस
  • VIDIEO, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला; घुसपैठ और तुष्टिकरण, गुंडे दिखेंगे झाड़ू लगाते!!
  • लखनऊ में रियल एस्टेट धोखाधड़ी गिरोह के सरगना प्रमोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त
  • संभल में सरकारी जमीन पर बने ‘अवैध’ इमामबाड़े और ईदगाह को ढहाया
  • उप्र में ट्रेटा पैक में शराब की बिक्री के खिलाफ याचिका, सुप्रीमकोर्ट ने शिकायत राज्य सरकार के समक्ष रखने को कहा

Recent Comments

  1. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  2. vibramycin online order on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. lasix pill 40 mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. generic diflucan 150 mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. lasix generic cost on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

नोएडा में गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनियों के हजारों कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन, कई जगह लगाया जाम

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के नाम पर अशांति फैलाने के लिए की गई सुनियोजित तैयारी: पुलिस

April 16, 2026
VIDIEO, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला; घुसपैठ और तुष्टिकरण, गुंडे दिखेंगे झाड़ू लगाते!!

VIDIEO, पश्चिम बंगाल में चुनावी रण: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला; घुसपैठ और तुष्टिकरण, गुंडे दिखेंगे झाड़ू लगाते!!

April 16, 2026
लखनऊ में  रियल एस्टेट धोखाधड़ी गिरोह के सरगना प्रमोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

लखनऊ में रियल एस्टेट धोखाधड़ी गिरोह के सरगना प्रमोद कुमार उपाध्याय की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

April 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in