अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला स्थित शारदा सहायक नहर में शनिवार की दोपहर फिर नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने नहर में तैरता शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रुदौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी इसी नहर से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था। उस समय भी प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय जिम्मेदार अधिकारी सख्ती बरतते तो शायद ऐसी घटना दोबारा न घटित होती।इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और चर्चा का माहौल गर्म है।
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।



