Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ ऑनलाइन गेमिंग आत्महत्या मामला: पुलिस ने स्कूली छात्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया

admin by admin
October 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ,  ‘ऑनलाइन गेमिंग’ में कथित तौर पर लगभग 14 लाख रुपये गंवाने के बाद 14 वर्षीय एक लड़के द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में लखनऊ पुलिस ने एक स्कूली छात्र समेत दो लोगों को पकड़ा है।

पुलिस उपायुक्त (लखनऊ दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘आरोपियों में से एक 21 वर्षीय सनत गोराई है, जो झारखंड के सिंहभूम जिले का रहने वाला है। दूसरा आरोपी बिहार का एक स्कूली छात्र है।

यहां मोहनलालगंज इलाके में 15 सितंबर को छठी कक्षा के छात्र यश यादव ने अपने घर पर फांसी लगा ली थी।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने 4.71 लाख रुपये नकद, ठगी के पैसों से खरीदा गया एक एप्पल लैपटॉप एवं कई अन्य प्रमुख सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में विभिन्न‘ई-वॉलट’ में रखे 1.5 लाख रुपये के लेन-देन पर भी रोक लगा दी है।

अपर पुलिस आयुक्त एसीपी (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर मैक्स’ खेलते समय यश यादव के संपर्क में आया।

वर्मा ने संवाददाताओं को बताया,‘‘चैट और कॉल के दौरान, आरोपी ने यश को गेम खेलने और पैसे के बदले अपनी आईडी बेचने का वादा करके विश्वास में लिया। यश ने पैसे तो भेज दिये, लेकिन उसे आईडी नहीं दी गई। जब यश ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपी ने धमकाया। वह पिछले दो महीनों से यश के संपर्क में था।

पुलिस के अनुसार, पैसे कम से कम एक दर्जन बैंक खातों और ई-वॉलेट में भेजे गए, जहां से आरोपी ने उन्हें निकाल लिया। पुलिस जांच के दौरान जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि यश 2018 से मोबाइल और ऑनलाइन गेम खेल रहा था।

पुलिस ने कहा कि यश एक स्मार्टफोन इस्तेमाल करता था जिसमें उसके पिता का बैंक खाता जुड़ा हुआ था, उसे लेनदेन और ओटीपी मिलते थे लेकिन परिवार को भी इस बारे में पता नहीं था कि क्या हो रहा है।

आखिरकार, उसके पिता सुरेश यादव को पैसों के गायब होने का पता चला और ये पैसे उन्हें पैतृक संपत्ति की बिक्री से मिले थे। फिर भी, सुरेश यादव ने अपने बेटे को पैसे के गायब होने की जानकारी नहीं दी। परिवार को स्थिति की गंभीरता का एहसास लड़के की आत्महत्या के बाद ही हुआ।

नाबालिगों के शोषण में शामिल ऑनलाइन जुए के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Tags: लखनऊ ऑनलाइन गेमिंग आत्महत्या मामला
Previous Post

केंद्र ने महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाया, 1.18 करोड़ कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ

Next Post

Watch, अयोध्या में दुर्गा पूजा पर अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल

Related Posts

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

August 2, 2026
BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’
अयोध्या

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

August 1, 2026
Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण
अयोध्या

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
Next Post

Watch, अयोध्या में दुर्गा पूजा पर अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल

Recent Posts

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group