अयोध्या, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि 02 अक्तूबर की सुबह जीआईसी से मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी जो फतेहगंज चौराहा, चौक, रिकाबगंज, सहादतगंज, हनुमानगढ़ी होते हुए निर्मलीकुंड जाएगी।
जिला प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम किए। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
डीएम ने कहा सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी आदेश के चलते सीधे सरयू नदी में प्रतिमा प्रवाहित नही कर सकते, छोटे आकार की प्रतिमाओं के लिए 200 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा अस्थायी कुंड बनाने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए।

जायसवाल ने बताया कि 02 अक्टूबर को सुबह 11:00 राजकीय इंटर कॉलेज से मां भगवती की भव्य शोभायात्रा पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, डा अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, प्रतिनिधि अध्यक्ष जिलापंचायत रोहित सिंह एवं शहर के प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों के अगुवाई में निकलेगी ।
विसर्जन व्यवस्था के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की तैयारी भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय समिति के कार्यालय शुभम हाट पर संपन्न हुई बैठक में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी की ड्यूटी 01 अक्टूबर की रात्रि में जीआईसी की नंबरिंग व्यवस्था और उसके बाद 02 अक्टूबर को शोभा यात्रा, घाट पर विसर्जन व्यवस्था तथा विसर्जन घाट पर भंडारे में सुनिश्चित कर दी गई है।


